सेक्टर 12 बी में िदनदहाड़े अधिवक्ता के घर में डाका
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो में फिलहाल अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है, कि वे दिन दहाड़े डकैती जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं. अपराधियों ने गिफ्ट देने के बहाने सोमवार को नगर के सेक्टर 12 बी आवास संख्या 4033 निवासी अधिवक्ता विपिन कुमार सिंह के घर पर दिनदहाड़े डाका डाला. दिन के ढाई बजे […]
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो में फिलहाल अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है, कि वे दिन दहाड़े डकैती जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं. अपराधियों ने गिफ्ट देने के बहाने सोमवार को नगर के सेक्टर 12 बी आवास संख्या 4033 निवासी अधिवक्ता विपिन कुमार सिंह के घर पर दिनदहाड़े डाका डाला. दिन के ढाई बजे के करीब पांच अपराधी हथियार व चाकू का भय दिखाकर अधिवक्ता के पुत्र व कुक को कब्जा में ले लिया. अधिवक्ता के आवास से अपराधियों 20 हजार पांच सौ रुपये नकद व एक मोबाइल हाथ लगा है़
25 मिनट तक ली आवास की तलाशी : लगभग 25 मिनट तक अपराधियों ने तीन कमरों की तलाशी ली. अपराधियों को कुछ सिटी गोल्ड के जेवरात मिले, उसे अपराधियों ने फेंक दिया. उन्हें बॉबी कुमार के पर्स से पांच सौ रुपये, अधिवक्ता की एक अटैची से 20 हजार रुपये नकद व एक मोबाइल फोन मिला.
सभी उक्त रुपये व मोबाइल फोन लेकर बॉबी व समर को बंधे हुए अवस्था में ही घर में छोड़कर दरवाजा सटा कर चले गये़ डर के कारण 10-15 मिनट तक दोनों युवक चुपचाप अपनी जगह पर बैठे रहे. तीन बजे बॉबी का एक मित्र आया. उसने दस्तक दी तो दरवाजा खुल गया. बॉबी के मित्र ने दोनों का हाथ खोला और अपने मोबाइल फोन से घटना की जानकारी अधिवक्ता को दी़ घटना के दौरान अधिवक्ता व उनकी पत्नी सेक्टर 12 स्थित लोहांचल कॉलोनी गये थे़
पूछताछ के दौरान आस-पड़ोस के कुछ लोग अपराधियों की बाइक से आने व कुछ लोग कार से आने की बात कह रहे हैं. घटना की सूचना पाकर सिटी डीएसपी अजय कुमार, सीसीआर डीएसपी रजत माणिक बाखला, मुख्यालय डीएसपी पूनम मिंज, बीएस सिटी थानेदार सह इंस्पेक्टर मदन मोहन प्रसाद सिन्हा, हरला थानेदार सह इंस्पेक्टर अजीत अरूण एक्का, सेक्टर छह थाना प्रभारी विपिन कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की.
गिफ्ट देने के नाम पर घर में घुसे अपराधी
घटना के दौरान अधिवक्ता के आवास में उनके पुत्र बॉबी कुमार व कुक समर कुमार थे. समर ने बताया : दोपहर लगभग ढाई बजे दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी. दरवाजा खोलने पर सामने खड़े एक युवक ने बताया कि उनके पते पर किसी ने गिफ्ट भेजा है़ गिफ्ट का सामान समर को देते हुए अचानक वह धक्का देकर घर में घुस गया. इसके बाद चार अन्य युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए पिस्तौल व चाकू लेकर घर में घुस गये. दो अपराधियों की हाथ में पिस्तौल व दो की हाथ में चाकू था. सभी ने समर व बॉबी को कब्जा में ले लिया़ दोनों को आवास के एक कमरे में हाथ पीछे कर कपड़ा से बांध दिया गया. अपराधियों ने होशियारी करने पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










