पेटरवार में नकदी समेत दो लाख की संपत्ति चोरी
पेटरवार : पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत लुकैया के अंसारी मोड़ निवासी अनिरुद्ध प्रसाद के घर से गुरुवार की रात को नकद सहित करीब दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो गयी़ चोर दरवाजा की कुंडी तोड़ कर घर में घुसे थे. दो अलमीरा, एक बक्सा और एक अटैची को तोड़ नकदी, जेवरात, कपड़े और कई […]
पेटरवार : पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत लुकैया के अंसारी मोड़ निवासी अनिरुद्ध प्रसाद के घर से गुरुवार की रात को नकद सहित करीब दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो गयी़ चोर दरवाजा की कुंडी तोड़ कर घर में घुसे थे. दो अलमीरा, एक बक्सा और एक अटैची को तोड़ नकदी, जेवरात, कपड़े और कई जरूरी कागजात ले गये़ गुरुवार को घर में परिवार के कोई सदस्य नहीं था. श्री प्रसाद भी किसी कार्य से औरंगाबाद गये हुए थे़ चोरी की लिखित जानकारी पेटरवार पुलिस को दी गयी़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










