इस गर्मी कूलर भी दीवार पर एसी जैसा लटकेगा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो : पारा हर दिन चढ़ रहा है. गर्मी से निजात पाने के उपाय किये जाने लगे हैं. कुछ उपाय अस्थायी तौर पर राहत दे रहा है, तो कोई उपाय स्थायी तौर पर मदद कर रहा है. कूलर, फ्रिज व एसी आदि की मांग बढ़ गयी है. गरमी को लेकर इन उत्पादों से बाजार की […]
विज्ञापन
बोकारो : पारा हर दिन चढ़ रहा है. गर्मी से निजात पाने के उपाय किये जाने लगे हैं. कुछ उपाय अस्थायी तौर पर राहत दे रहा है, तो कोई उपाय स्थायी तौर पर मदद कर रहा है. कूलर, फ्रिज व एसी आदि की मांग बढ़ गयी है. गरमी को लेकर इन उत्पादों से बाजार की रौनक बढ़ गयी है.
स्प्लीट कूलर कर रहा है आकर्षित : गर्मी में सबसे ज्यादा डिमांड कूलर व एसी की होती है. लेकिन एसी की कीमत औसत आय वर्ग के लोगों को दूरी बनाने पर मजबूर कर देती है. इसके निदान के लिए बाजार ने स्प्लीट कूलर पेश किया है. यह एसी की तरह ही दीवार पर टांगा जा सकता है. इसकी लंबाई-चौड़ाई भी एसी के आकार के करीब ही होगा. इसकी कीमत 12 से 15 हजार रुपया है. दुकानदारों की माने तो लोगों की यह पहली पसंद बन रही है.
पूरा फ्रिज खोलने की जरूरत नहीं : फ्रिज से सब्जी निकालने के लिए दरवाजा को देर तक खोल कर रखना पड़ता है. माना जाता है इससे कंप्रेशर पर जोर पड़ता है. फ्रिज जल्दी खराब होता है. आम लोगों के लिए मरम्मत का खर्चा वहन करना जरा मुश्किल होता है. इससे निजात दिलाने के लिए बाजार में इस बार नया फ्रिज आया है. इस फ्रिज में सब्जी के लिए अलग दरवाजा दिया गया है. 20-25 हजार रुपया में फ्रिज उपलब्ध है.
बिजली गायब, एसी-कूलर ऑन : बाजार में इंवर्टर एसी व कूलर की कई रेंज है. एसी-कूलर इंवर्टर के जरिये चलेंगे, साथ ही साथ बिजली का बिल भी कम करेगी. लगभग हर कंपनी की लिस्ट में ऐसे उत्पाद शामिल हैं. इंवर्टर एसी की कीमत 35-45 हजार व कूलर 13-15 हजार के बीच है. बोकारो में इस गर्मी के सीजन में एक करोड़ रुपये के व्यवसाय की उम्मीद है. इसमें एसी, फ्रीज, कूलर, इंवर्टर, बैटरी, पंखा समेत सभी उत्पाद शामिल हैं.
हर मौसम का अपना बाजार होता है. लेकिन, गर्मी का बाजार सबसे अधिक समय तक रहता है. इस बार स्प्लीट कूलर व इंवर्टर एसी की मांग ज्यादा है. उत्पाद की कई रेंज बाजार में उपलब्ध है.
मोहन दूबे, व्यवसायी, सिटी सेंटर, सेक्टर 4
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










