तेलमच्चो पुल को दो घंटे किया जाम, राहगीर हुए हलकान
चास : भारत बंद का चास शहरी क्षेत्र में विशेष असर नहीं देखा गया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित रहे. चास बाइपास रोड सहित जोधाडीह मोड़, आइटीआइ मोड़, महावीर चौक आदि जगहों पर अन्य दिनों की तरह दुकानें खुली रही. ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न संगठनों की ओर से सड़क जाम किया गया. पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप […]
चास : भारत बंद का चास शहरी क्षेत्र में विशेष असर नहीं देखा गया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित रहे. चास बाइपास रोड सहित जोधाडीह मोड़, आइटीआइ मोड़, महावीर चौक आदि जगहों पर अन्य दिनों की तरह दुकानें खुली रही. ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न संगठनों की ओर से सड़क जाम किया गया. पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद कुछ ही घंटो में बंद समर्थकों ने जाम हटा लिया. आंबेडकर विचार मंच ने धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर स्थित तेलमच्चो पुल को दो घंटे तक जाम किया. इस दौरान राहगीरों को बहुत परेशानी हुई. बंद समर्थकों ने चास बाइपास रोड में जुलूस निकाला. बंद का समर्थन जेवीएम सहित कई अन्य राजनीतिक दलों ने किया. लंबी दूरियों के वाहन नहीं चले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










