चोरी मामले में बोकारो पुलिस को लगातार सफलता
बोकारो : एसबीआइ प्रशासनिक भवन शाखा के लॉकरों को काट कर करोड़ों की चोरी मामले में बोकारो पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है़ 26 मार्च को पश्चिम बंगाल के मालदा व साहेबगंज से गिरफ्तार पप्पू चौहान उर्फ प्रकाश और सत्येंद्र मंडल उर्फ छोटू मंडल को ट्रांजिड रिमांड पर लेकर गुरुवार को बोकारो पहुंची और […]
बोकारो : एसबीआइ प्रशासनिक भवन शाखा के लॉकरों को काट कर करोड़ों की चोरी मामले में बोकारो पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है़ 26 मार्च को पश्चिम बंगाल के मालदा व साहेबगंज से गिरफ्तार पप्पू चौहान उर्फ प्रकाश और सत्येंद्र मंडल उर्फ छोटू मंडल को ट्रांजिड रिमांड पर लेकर गुरुवार को बोकारो पहुंची और न्यायिक हिरासत में चास जेल भेज दिया गया़
एसपी कार्तिक एस ने गुरुवार को कैंप दो स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को बताया कि पुलिस को मिले आंकड़े के अनुसार, 58 ग्राहकों के लगभग 11 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी हुए है़ अभी तक पुलिस ने आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर लगभग 50 लाख रुपये का सोना-चांदी बरामद किया है़ बैंक में लगभग 30 लाख रुपये के जेवरात रह गये थे जो बैंक की कस्टडी में है़ं एसपी ने बताया कि कुख्यात अपराधी हसन चिकना गैंग की प्लानिंग थी कि तीन माह के अंदर चोरी के सभी जेवरात को गला कर बेच देना है़ अभी भी गैंग का सरगना हसन चिकना चोरी के करोड़ों का जेवरात लेकर फरार है़
हसन चिकना और उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है़ एसपी ने कहा कि हसन चिकना व गैंग में शामिल कई अपराधियों ने अपराध के जरिये करोड़ों की संपत्ति जमा की है़ सभी की संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई की जा रही है़ हसन चिकना गिरोह ने बोकारो से चोरी करने के बाद कानपुर, चेन्नई व मुंबई में भी लाखों रुपये के जेवरात की चोरी की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










