बीएसएल के 1500 डिप्लोमा इंजीनियर आंदोलन पर उतरे
बोकारो : जूनियर इंजीनियर पदनाम व सुपरवाइजर कैडर को लागू करने में सेल प्रबंधन की देरी के विरोध में बीएसएल व बीपीएससीएल के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने मंगलवार को सभी शिफ्ट में काला पट्टी लगा कर काम किया. बाद में सेक्टर चार स्थित गांधी चौक से इस्पात भवन तक आक्रोश रैली निकाली और सभा की. बोकारो […]
बोकारो : जूनियर इंजीनियर पदनाम व सुपरवाइजर कैडर को लागू करने में सेल प्रबंधन की देरी के विरोध में बीएसएल व बीपीएससीएल के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने मंगलवार को सभी शिफ्ट में काला पट्टी लगा कर काम किया. बाद में सेक्टर चार स्थित गांधी चौक से इस्पात भवन तक आक्रोश रैली निकाली और सभा की. बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी यूनियन के बैनर तले आयोजित इस रैली में 1500 डिप्लोमा इंजीनियर शामिल हुए.
यूनियन के उपाध्यक्ष रवि शंकर ने कहा कि हमारे लिए यह सम्मान की लड़ाई है. यूनियन के महामंत्री एम तिवारी ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर सम्मानजनक पदनाम व सुपरवाइजर कैडर के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं. कई केंद्रीय मंत्री समेत इस्पात मंत्री व स्थानीय मंत्रियों से भी मिल चुके हैं. इसके बाद इस्पात मंत्रालय के अंडर सचिव आशीष शर्मा ने अधिशासी वर्ग में इ-1 का पे- अपग्रेडेशन के साथ सीपीएसइ के डायरेक्टिव के आधार पर सेल के डिप्लोमा इंजीनियर को भेल व बीएसएनएल की तरह जूनियर इंजीनियर पदनाम व बेहतर प्रमोशन पॉलिसी बनाने का दिशा-निर्देश जारी किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










