बीएसएल: सामान्य अनुरक्षण (यांत्रिक) में लगा सुझाव मेला
बोकारो : बीएसएल के सामान्य अनुरक्षण(यांत्रिक) विभाग में महाप्रबंधक (यांत्रिक) बीपी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सुझाव मेला का आयोजन किया गया. उप महाप्रबंधक, सिंटर प्लांट (यांत्रिक) प्रकाश तिवारी, सामान्य अनुरक्षण (यांत्रिक) के प्रभारी अरविंद टंडन, आइइडी विभाग से सहायक महाप्रबंधक मितेश, विभागीय अधिकारी व कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. सुझाव मेला मे […]
बोकारो : बीएसएल के सामान्य अनुरक्षण(यांत्रिक) विभाग में महाप्रबंधक (यांत्रिक) बीपी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सुझाव मेला का आयोजन किया गया. उप महाप्रबंधक, सिंटर प्लांट (यांत्रिक) प्रकाश तिवारी, सामान्य अनुरक्षण (यांत्रिक) के प्रभारी अरविंद टंडन, आइइडी विभाग से सहायक महाप्रबंधक मितेश, विभागीय अधिकारी व कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. सुझाव मेला मे उपस्थित कर्मियों को वरीय अधिकारियों ने इस आयोजन का लाभ उठाने व कार्यप्रणालियों में बेहतरी के लिए अधिकाधिक सुझाव देने का आह्वान किया. कार्यक्रम के तहत कुल 80 सुझाव प्राप्त हुए. प्रत्येक सुझाव कर्त्ता को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










