तांतरी दक्षिणी के ग्रामीणों ने उपायुक्त से की शराब दुकान अन्यत्र ले जाने की मांग
बोकारो : तांतरी दक्षिणी के ग्रामीण मुखिया टीना देवी के नेतृत्व में मंगलवार को डीसी से मिले और पंचायत के शिव मंदिर रोड में खुली सरकारी शराब दुकान को अन्यत्र ले जाने की मांग की. आवेदन में कहा कि आवासीय क्षेत्र में शराब दुकान होने के कारण आये दिन झगड़ा और मारपीट की घटना होती […]
बोकारो : तांतरी दक्षिणी के ग्रामीण मुखिया टीना देवी के नेतृत्व में मंगलवार को डीसी से मिले और पंचायत के शिव मंदिर रोड में खुली सरकारी शराब दुकान को अन्यत्र ले जाने की मांग की. आवेदन में कहा कि आवासीय क्षेत्र में शराब दुकान होने के कारण आये दिन झगड़ा और मारपीट की घटना होती रहती है. आसपास की महिलाएं असहज व असुरक्षित महसूस करती हैं. मुखिया ने डीसी को बताया कि इस मुद्दे को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना भी दिया गया, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की. डीसी ने इस संबंध में विधिसम्मत कार्रवाई करने का आवासन दिया. ग्रामीणों के साथ वैश्य तैलिक समाज के नेता सहदेव साव भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










