प्राकृतिक डोभा के पानी से प्यास बुझाते हैं तीन गांवों के लोग

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय लोग इस पानी को मिनरल वाटरकीतर ह बताते हैं मीठा चितरा : कोलियरी प्रक्षेत्र के जमुआ ताराबाद गांव के खेत में एक प्राकृतिक डोेभा है, जो वर्षों से तीन गांवों के लोगों की प्यास बुझा रहा है. स्थानीय लोग उसे झरना गड्ढा के नाम से पुकारते हैं. इसके पानी का स्वाद बहुत ही अच्छा […]

विज्ञापन

स्थानीय लोग इस पानी को मिनरल वाटरकीतर ह बताते हैं मीठा

चितरा : कोलियरी प्रक्षेत्र के जमुआ ताराबाद गांव के खेत में एक प्राकृतिक डोेभा है, जो वर्षों से तीन गांवों के लोगों की प्यास बुझा रहा है. स्थानीय लोग उसे झरना गड्ढा के नाम से पुकारते हैं. इसके पानी का स्वाद बहुत ही अच्छा है.
झरना गड्ढा के बारे में ग्रामीण राजकुमार पासवान, सुशील राणा, बैद्यनाथ मुर्मू, लेढ़ा मरांडी, हरीश दास आदि ने बताया कि इस झरना से सालों भर पानी निकलता है. भीषण गर्मी में गांव के लोग लाइन में लग कर कटोरा से पानी निकाल कर डब्बे में भरते हैं व घर ले जाते हैं. ताराबाद, जमुआ व जरुवाडीह गांव के लोग इसी झरना से पानी ले जाते हैं. इसके अलावा ग्रामीणों ने कहा कि अगर इस झरना को सहेजा जाये तो लोगों को पेयजल की परेशानी नहीं होगी, यह झरना कभी सूखता नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola