बेस्ट फोटो के लिए शुभलक्ष्मी को प्रभात खबर ने किया पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : मूर्तिटांड़ सेक्टर-6 स्थित मालती लक्जरिया सिटी-ए ब्लॉक, नौवां तल्ला-फ्लैट नंबर 903 निवासी शुभलक्ष्मी श्रीवास्तव को बेस्ट फोटो (पाठक सहभागिता) का पुरस्कार मिला है. प्रभात खबर ने शुभलक्ष्मी को प्रमाण-पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया है. शनिवार को सिटी सेंटर सेक्टर-4 स्थित प्रभात खबर के कार्यालय में प्रभात खबर धनबाद यूनिट के एचआर सुमन […]

विज्ञापन

बोकारो : मूर्तिटांड़ सेक्टर-6 स्थित मालती लक्जरिया सिटी-ए ब्लॉक, नौवां तल्ला-फ्लैट नंबर 903 निवासी शुभलक्ष्मी श्रीवास्तव को बेस्ट फोटो (पाठक सहभागिता) का पुरस्कार मिला है. प्रभात खबर ने शुभलक्ष्मी को प्रमाण-पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया है. शनिवार को सिटी सेंटर सेक्टर-4 स्थित प्रभात खबर के कार्यालय में प्रभात खबर धनबाद यूनिट के एचआर सुमन चक्रवर्ती व बोकारो के ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी ने शुभलक्ष्मी को सम्मानित किया.

शुभलक्ष्मी ने सम्मान के लिए प्रभात खबर के प्रति आभार जताया. कहा : मेरी खींची तस्वीर को अखबार इतनी गंभीरता से लेगा, इसका अंदाजा मुझे नहीं था. अखबार ने न सिर्फ मेरी खींची तस्वीर को प्रमुखता से प्रकाशित की, बल्कि सम्मानित भी किया.नौ जनवरी 18 को सुबह 5 बजे शुभलक्ष्मी बॉलकोनी में निकली. बाहर का नजारा देख उन्हें बरबस कश्मीर की याद आ गयी. उन्होंने इसकी तस्वीर ली. तस्वीर में फॉग इस तरह दिख रहा था, मानो चारों तरफ बर्फ फैली हुई हो. तस्वीर खींच कर शुभलक्ष्मी ने प्रभात खबर बोकारो के ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी को उपलब्ध कराया. तस्वीर प्रभात खबर के 10 जनवरी 18 के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित हुई. शुभलक्ष्मी के पति हर्ष श्रीवास्तव बीएसएल के टेली कम्यूनिकेशन विभाग से एजीएम के पद से रिटायर व गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल टेक्निकल कैंपस-क्रांड्रा में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं.

विस्फोटक बरामदगी के मामले में तीन वर्ष सजा
क्या है मामला
20 जून 2011 की रात चंदनकियारी थाना पुलिस झारखंड व बंगाल सीमा पर वाहनों की जांच कर रही थी़ इसी दौरान अचानक बाइक (जेएच09डी-0171) पर सवार होकर एक व्यक्ति आया और पुलिस को देखकर बाइक से तेज गति से भागने लगा़ पुलिस ने पीछा कर युधिष्ठिर माहथा को पकड़ा़ बाइक पर एक बोरा में 50 पीस इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 20 पीस सामान्य डेटोनेटर, 50 पीस जिलेटीन छड़, आधा किलो विस्फोटक पाउडर, ब्लू रंग का पांच मीटर पलीता बरामद किया गया़ विस्फोटक बरामद होने के बाद पुलिस ने युधिष्ठिर माहथा को गिरफ्तार कर लिया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola