चंदनकियारी विस क्षेत्र : अभी से बनने लगा है चुनावी माहौल, प्रतिमा स्थापित करने की लगी होड़

Updated:
विज्ञापन

राजू नंदन चास : चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र का वातावरण धीरे-धीरे चुनावी वातावरण में बदलने लगा है. फिलहाल विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान व पूर्व विधायक के बीच महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करने की होड़ लगी हुई है. साथ ही इन दिनों विधानसभा क्षेत्र में महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि समारोह के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया जा […]

विज्ञापन
राजू नंदन
चास : चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र का वातावरण धीरे-धीरे चुनावी वातावरण में बदलने लगा है. फिलहाल विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान व पूर्व विधायक के बीच महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करने की होड़ लगी हुई है.
साथ ही इन दिनों विधानसभा क्षेत्र में महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि समारोह के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है. जयंती व पुण्यतिथि समारोह के नाम पर कार्यकर्ताओं को फिलहाल एकजुट रखने का प्रयास किया जा रहा है.
होड़ की शुरुआत हो गयी : गौरतलब है कि गत दिनों प्रधानमंत्री की ओर से वन नेशन, वन इलेक्शन का एलान किया गया था. इसके बाद से ही चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र का वातावरण चुनावी होने लगा.
फिलहाल पूर्व मंत्री उमाकांत रजक की ओर से रामडीह मोड़ में स्व. विनोद बिहारी महतो व बेलटांड़ में स्वामी सहजानंदकी प्रतिमा स्थापित करायी गयी है. इसके अलावे आधे दर्जन से भी अधिक जगह झारखंड आंदोलनकारियों की प्रतिमा स्थापित करने की योजना है.
दूसरी ओर मंत्री अमर बाउरी की ओर से गत दिनों सिंहडीह में स्व. विनोद बिहारी महतो व गत वर्ष जयताड़ा में लीलु, हिरू, पटल बाउरी का प्रतिमा स्थापित करायी गयी थी. इसके अलावे मंत्री श्री बाउरी की ओर से विधानसभा क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक महापुरुषों की प्रतिमा लगाने की योजना है.
शक्ति प्रदर्शन का दौर : चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में कुछ माह से पूर्व व वर्तमान विधायक में शक्ति प्रदर्शन चल रहा है. पूर्व विधायक श्री रजक की ओर से 23 सितंबर 2017 को रामडीह मोड़ में विनोद बिहारी महतो का प्रतिमा स्थापित की गयी.
इस दौरान आजसू पार्टी के सुप्रीमो पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य रूप से मौजूद थे. इसके बाद एक नवंबर 2017 को वर्तमान विधायक व मंत्री अमर बाउरी ने जयताड़ा में लीलु, हिरू, पटल बाउरी का शहादत दिवस समारोह आयोजित किया. समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य रूप से मौजूद थे. साथ ही चंदनकियारी के हित में कई घोषणाएं हुईं. पूर्व विधायक श्री रजक की ओर से 22 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र के बेलटांड़ में स्वामी सहजानंद की प्रतिमा स्थापित की गयी.
मौके पर मुख्य रूप से आजसू सुप्रीमो भी शामिल थे. दूसरी ओर 24 फरवरी को मंत्री की ओर से सिंहडीह में स्व. विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का अनावरण किया जाता है. साथ ही मंत्री की ओर से 26 फरवरी को सांड़बोआ में पूर्व विधायक स्व. पार्वती चरण महतो का जयंती समारोह आयोजित होता है. मौके पर मुख्य रूप से राज्य के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे. जिला प्रशासन की ओर से विकास मेला आयोजित किया जाता है.
जातिगत वोटों की गोलबंदी
चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र है. इस विधानसभा क्षेत्र में कुरमी व भूमिहार जाति का वोट निर्णायक होता है.
दोनों नेता इन समुदायों का वोट अपने पक्ष में करने में लगे हैं. विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा स्थापित कर पूर्व व वर्तमान विधायक कुरमी जाति के वोट को अपने पक्ष में करने का संकेत दिया है. पूर्व विधायक श्री रजक भूमिहार जाति को अपने पक्ष में करने के लिए स्वामी सहजानंद का प्रतिमा स्थापित कराया है. इसके अलावे चंदनकियारी चौक में गत माह पूर्व विधायक स्व. हरदयाल शर्मा की प्रतिमा लगायी गयी. हालांकि इस प्रतिमा के लगाने में प्रत्यक्ष रूप से किसी भी राजनीतिक दल का खास रोल नहीं था. प्रतिमा स्थापित कराने में सभी नेताओं ने अपने-अपने स्तर से सहयोग किया था.
दस महापुरुषों के नाम पर आजसू का चलता है संगठन
चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में आजसू की ओर से दस जोन बनाये गये हैं. सभी जोन का नामकरण झारखंड आंदोलनकारियों के नाम से किया गया है. साथ ही सभी जोन में आजसू की ओर से आंदोलनकारियों का प्रतिमा स्थापित करने की योजना है. आजसू की ओर से स्व. विनोद बिहारी महतो, स्वामी सहजानंद, स्व. निर्मल महतो, शेख भिखारी, सदानंद झा, बिरसा भगवान, सिदो-कान्हु सहित अन्य जोनों का नाम महापुरुष व झारखंड आंदोलनकारियों के नाम पर रखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola