जंगल से केन बम सहित भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार नक्सली कमांडर चार्लिस की निशानदेही पर हुई बरामदगी पांच लाख का इनामी नक्सली चार्लिस गोमिया का रहने वाला है ललपनिया/महुआटांड़ : बोकारो के लुगु में टूटी झरना गांव के समीप जंगल में एक बंकर व दो स्थानों पर छापामारी कर सुरक्षाबलों ने केन बम सहित भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की. इसमें 25 […]

विज्ञापन

गिरफ्तार नक्सली कमांडर चार्लिस की निशानदेही पर हुई बरामदगी

पांच लाख का इनामी नक्सली चार्लिस गोमिया का रहने वाला है
ललपनिया/महुआटांड़ : बोकारो के लुगु में टूटी झरना गांव के समीप जंगल में एक बंकर व दो स्थानों पर छापामारी कर सुरक्षाबलों ने केन बम सहित भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की. इसमें 25 किलो के कई केन बम, 12 बंडल तार (लगभग 375 मीटर), कपड़े, चार डिजिटल घडी, चार बजर, दो स्लोडरिंग पास्ट,
दो क्लोथ क्लिप, दो हैंडिंग बेड स्विच, चार फ्लेक्सेबल वायर बंडल, नक्सली साहित्य, दवाइयां शामिल हैं. गिरिडीह के पीरटांड़ में बीते दिनों गिरफ्तार किये गये सबजोनल कमांडर चार्लीस उर्फ शेखर की निशानदेही पर लुगु पहाड़ क्षेत्र में चले दो दिनों तक सघन छापेमारी अभियान में यह कामयाबी मिली. नक्सलियों ने जंगल में एक बंकर भी बना रखा था. बंकर को पुलिस ने धवस्त कर दिया. लुगु में चलाये गए सर्च अभियान में सीआरपीएफ 26वीं व 154वीं बटालियन सहित बोकारो पुलिस के अधिकारी और जवान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola