Jharkhand : बोकारो में नक्सलियों ने सोनाराम सोरेन को गला रेतकर मार डाला

Updated:
विज्ञापन

बोकारो थर्मल : बोकारो में शुक्रवार तड़के एक व्यक्ति की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी. नक्सलियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा छोड़ा, जिस पर लिखा था कि सोनाराम सोरेन को पुलिस की मुखबिरी करने की सजा दी गयी है. घटना पेंक नारायणपुर थाना के मुंहफरवा की है. यहां नक्सलियों ने एक व्यक्ति की […]

विज्ञापन

बोकारो थर्मल : बोकारो में शुक्रवार तड़के एक व्यक्ति की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी. नक्सलियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा छोड़ा, जिस पर लिखा था कि सोनाराम सोरेन को पुलिस की मुखबिरी करने की सजा दी गयी है.

घटना पेंक नारायणपुर थाना के मुंहफरवा की है. यहां नक्सलियों ने एक व्यक्ति की पुलिस मुखबिरहोनेके शक में गला काटकर हत्या कर दी. सोनाराम की हत्या करने के बाद घटनास्थल पर नक्सलियों ने नारेबाजी भीकी.

घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर से शव ले गयी. एक अरसे बाद ऊपरघाट में ऐसी नक्सली वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. उधर, एसपी ने बताया है कि सोनाराम सोरेन भी पहले नक्सली संगठन से जुड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola