किसानों के लिए अलग फीडर की व्यवस्था होगी: मुख्यमंत्री
चंदनकियारी/बोकारो : 30 लाख घर अंधकार में डूबे थे, हमारी सरकार 2018 तक झारखंड के हर घर में बिजली पहुंचा देगी. बिजली के बिना विकास अधूरा है. बिजली होगी तो शिक्षा होगी, उद्योग होगा, रोजगार होगा, पलायन रुकेगा और किसानों को मदद मिलेगी. झारखंड के 33 लाख किसानों को खेती के लिए अलग फीडर हो, […]
चंदनकियारी/बोकारो : 30 लाख घर अंधकार में डूबे थे, हमारी सरकार 2018 तक झारखंड के हर घर में बिजली पहुंचा देगी. बिजली के बिना विकास अधूरा है. बिजली होगी तो शिक्षा होगी, उद्योग होगा, रोजगार होगा, पलायन रुकेगा और किसानों को मदद मिलेगी. झारखंड के 33 लाख किसानों को खेती के लिए अलग फीडर हो, इसकी व्यवस्था भी सरकार कर रही है. यह कहना है राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास का. वह सोमवार को चंदनकियारी के आद्राकुड़ी पंचायत के बाटबौआ में सोमवार को आयोजित पूर्व विधायक स्व पार्वती चरण महतो की पांचवीं जयंती में शामिल होने के लिए आये थे.
इस दौरान उन्होंने कहा : हमारी सरकार सबसे पहले गरीबी को खत्म करने के लिए काम कर रही है महिलाओं को आगे लाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. पहले हम 25 करोड़ रुपये के नैपकिन बाहर से खरीदते थे, अब हमारी सरकार ने ये काम अब स्वयं सहायता समूहों को दे दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य की दस हजार महिलाओं को ‘रेडी टू इट’ के क्षेत्र में रोजगार मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा : गांव के विकास के लिए गांव के लोग संगठित होकर ग्राम विकास समिति का गठन करें व अपने गांव के विकास की योजना बनायें.
सरकार उनके खाते में गांव के विकास के लिए पैसे का हस्तांतरण करेगी. वहीं उनके अनुसार आदिवासी बहुल क्षेत्रों के ग्रामीण आदिवासी विकास समिति का गठन करें. इसका अध्यक्ष किसी आदिवासी महिला को बनाया जाये. साथ ही सदस्य के रूप में अन्य ग्रामीणों को भी जोड़ा जाये, ताकि गांव का समुचित विकास हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










