अधुनिक युग के डाकघर को आज भी विश्वसनीय बनाता है ठप्पा

Updated:
विज्ञापन

भारतीय डाक से इंडिया पोस्ट तक के सफर की साथी है पुराने जमाने की मुहर धर्मनाथ बोकारो : डाक विभाग आज आधुनिक दूर संचार सुविधाओं से लैस हो चुका है. बावजूद इसके डाक से भेजे जाने वाले पत्र, लिफाफे और अंतरदेशीय पत्रों के साथ ही पास बुक आदि पर सदियों पुरानी मुहर का ठप्पा लगाया […]

विज्ञापन
भारतीय डाक से इंडिया पोस्ट तक के सफर की साथी है पुराने जमाने की मुहर
धर्मनाथ
बोकारो : डाक विभाग आज आधुनिक दूर संचार सुविधाओं से लैस हो चुका है. बावजूद इसके डाक से भेजे जाने वाले पत्र, लिफाफे और अंतरदेशीय पत्रों के साथ ही पास बुक आदि पर सदियों पुरानी मुहर का ठप्पा लगाया जा रहा है.
यह ठप्पा 166 वर्ष से लगाया जा रहा है. 166 वर्ष के भारतीय डाक से इंडिया पोस्ट तक के सफर में विभाग की कार्यशैली हाइटेक हो गयी है. आज डाकघर में एक से एक आधुनिक सेवा का लाभ उपभोक्ताओं को मिल रहा है. सामाजिक प्रतिबद्धता, आधुनिक तकनीक का उपयोग, व्यावसायिक दृष्टिकोण और दूरगामी लक्ष्य को लेकर कार्य करने वाले डाक विभाग में सब कुछ बदला है, लेकिन नहीं बदला है, तो सदियों पुरानी मुहर (ठप्पा) लगाने की परंपरा. यह मुहर आज भी चिट्ठी-पत्री पर विश्वसनीयता की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
चिट्ठियों पर लगती है मुहर : डाक घरों में मुहर का उपयोग विभिन्न प्रकार के कार्यों में उपयोग की जाती है. कोई चिट्ठी डाक घर में आने के बाद रवाना होने की तारीख की मुहर लगायी जाती है. इसके बाद जिस डाक घर से संबंधित व्यक्ति को पहुंचायी जाती है, उस डाक घर में पहुंचने और डाक बंटने की तारीख की मुहर लगायी जाती है. इससे यह पता लग सके कि चिट्ठी किस तारीख को निकली है, और कितने दिनों में किस तारीख को पहुंची है.
विशेष स्याही का उपयोग : डाक घर में चिट्ठी पत्री पर लगने वाली मुहर की स्याही भी विशेष होती है, जो चिट्ठी पर लगने के बाद अमिट बनी रहती है, क्योंकि डाकघर में उपयोग की जाने वाली स्याही ट्रेडल प्रिंटिंग मशीनों में लगने वाली स्याही की तरह होती है, जो बाजार में नहीं मिलती.
कंप्यूटर के साथ मुहर : डाक विभाग के सेक्टर-1 उप डाकघर के डाकपाल संतोष सिंह ने बताया कि स्पीड पोस्ट बुक करने के साथ ही कंप्यूटर की स्लिप उपभोक्ता को देते हैं. इससे रिकाॅर्ड भी सुरक्षित रहता है. इसके बाद भी विश्वसनीयता के लिए लिफाफे पर मुहर से ठप्पा तो लगाना पड़ता ही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola