जेवीएम लड़ेगा विस्थापितों की लड़ाई

Updated:
विज्ञापन

झारखंड विकास मोर्चा केंद्रीय सदस्य डॉ प्रकाश राज ने की प्रेस से बात बोकारो : झारखंड विकास मोर्चा बोकारो में विस्थापितों के हक की आवाज उठायेगी. इस दिशा में आंदोलन होगा. यह बात मोर्चा के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य डॉ प्रकाश सिंह ने कही. शुक्रवार को डॉ प्रकाश सेक्टर तीन स्थित कार्यालय में प्रेस से […]

विज्ञापन
झारखंड विकास मोर्चा केंद्रीय सदस्य डॉ प्रकाश राज ने की प्रेस से बात
बोकारो : झारखंड विकास मोर्चा बोकारो में विस्थापितों के हक की आवाज उठायेगी. इस दिशा में आंदोलन होगा. यह बात मोर्चा के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य डॉ प्रकाश सिंह ने कही.
शुक्रवार को डॉ प्रकाश सेक्टर तीन स्थित कार्यालय में प्रेस से बात कर रहे थे. डॉ प्रकाश ने कहा : विस्थापितों ने विकास के लिए अपनी जमीन दे दी, लेकिन प्रबंधन व राज्य सरकार की नीतियों के कारण स्वयं ही विकास के लिए तरस रहे हैं. विस्थापित गांव को पंचायत दर्जा तक नसीब नहीं है.
स्थानीय विधायक को नहीं है फिक्र : डॉ प्रकाश ने कहा : राज्य व केंद्र में भाजपा की सरकार है.बावजूद इसके स्थानीय विधायक विस्थापित गांव के विकास को लेकर गंभीर नहीं हैं. सिर्फ बातों से विस्थापितों के ठगने का काम किया जा रहा है. इस बार विस्थापित गांव से ही सत्ता परिवर्तन की लहर उठेगी. कहा : विकास कार्य के लिए विस्थापित गांव को पंचायत का दर्जा दिया जाये, 2014 भूमि अधिग्रहण कानून के तहत खाली पड़ी जमीन को विस्थापितों को वापस करे, विस्थापित युवाओं को नियोजन देने, समेत छह सूत्री मांग को लेकर आंदोलन होगा.
आंदोलन में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी भी शामिल होंगे. मौके पर सुंदेश्वर सिंह मुंडा, रामलाल सोरेन, सुधीर सिंह, शहीद अंसारी, बाबूल अंसारी, अमित पुरी, चंदर हेंब्रम, सुफल मरांडी, अंदू महतो, दुर्गा चरण डे, नसीम अंसारी, कपिल राय, गोपीनाथ डे, रूपचंद हांसदा, शब्बीर अंसारी, अब्दुल खान, जमील हसन आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola