फिर भड़की जमीन के भीतर सुलग रही आग, भगदड़ कतरास

Updated:
विज्ञापन

कतरास : बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के बिलबेरा मसजिद पट्टी के समीप अचानक पुरानी आग शनिवार की तड़के धधक उठी. आग का गोला बाहर निकलने लगा. धुअां के कारण आसमान में काले बादल छा गये. जहरीली गैस से आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया. आंखों में जलन व खांसी होने लगी. सुबह के सात […]

विज्ञापन

कतरास : बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र के बिलबेरा मसजिद पट्टी के समीप अचानक पुरानी आग शनिवार की तड़के धधक उठी. आग का गोला बाहर निकलने लगा. धुअां के कारण आसमान में काले बादल छा गये. जहरीली गैस से आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया. आंखों में जलन व खांसी होने लगी. सुबह के सात बजते-बजते इलाके की भीड़ बिलबेरा के पास जुट गयी.

आक्रोशित लोगों ने ट्रांसपोर्टिंग ठप करा दी. इससे कतरास-फुलारीटांड़ मार्ग जाम हो गया. क्षेत्रीय कार्यालय के गेट पर लोगों ने ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गये. बीसीसीएल अधिकारी सहित विभिन्न यूनियन संगठन के सदस्य घटनास्थल पहुंच मामले की जानकारी ली. जहां पर आग भड़की है, उसके निकट फोरलेन सड़क बनना है. साथ ही डीसी रेल लाइन की दूरी भी करीब 600 मीटर है.

दोपहर समय धनबाद एसडीएम अन्नय मित्तल, बाघमारा डीएसपी बाहमन टुटी, बाघमारा बीडीओ रिंकू कुमारी ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. देर शाम तक पुलिस विधि-व्यवस्था को लेकर तैनात थी.

जहरीली गैस का रिसाव

आग-गैस से इलाका में धुआं भरा, ट्रांसपोर्टिंग ठप करायी

प्रस्तावित फोरलेनिंग सड़क सामने व डीसी रेल लाइन की दूरी महज 600 मीटर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola