बीएसएल कर्मी के आवास से लाखों की संपत्ति चोरी
बोकारो : बीएसएल कर्मी हराधन बाउरी के सेक्टर छह ए स्थित आवास (आवास संख्या 3250) की खिड़की का रड काट कर चाेरों ने लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. श्री बाउरी ने सेक्टर छह थाना थाना में लिखित शिकायत की है. बताया कि 11 जनवरी को मकर संक्रांति को लेकर अपने घर चौरा बस्ती […]
बोकारो : बीएसएल कर्मी हराधन बाउरी के सेक्टर छह ए स्थित आवास (आवास संख्या 3250) की खिड़की का रड काट कर चाेरों ने लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. श्री बाउरी ने सेक्टर छह थाना थाना में लिखित शिकायत की है. बताया कि 11 जनवरी को मकर संक्रांति को लेकर अपने घर चौरा बस्ती गये थे. मंगलवार को आवास पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा मिला. अलमीरा में रखे 50 हजार रुपये नकद, सोना की चेन, लॉकेट, कान के टाॅप्स, चांदी के पांच सिक्के और लैपटॉप आवास से गायब मिले. चोरी कब हुई है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है. पुलिस छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










