इंजन में खराबी से ट्रेनों के परिचालन पर असर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जोड़ापोखर : आद्रा डिवीजन के भागा रेल खंड पर भौंरा क्रॉसिंग के पास रविवार को प्रात: 4.30 बजे मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया. खाली मालगाड़ी टाटा वाशरी जा रही थी. इंजन में खराबी के चलते भोजूडीह-भागा रूट पर पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया. भौंरा से ही ट्रेनें लौट गयीं. इसकी सूचना मिलने […]
विज्ञापन
जोड़ापोखर : आद्रा डिवीजन के भागा रेल खंड पर भौंरा क्रॉसिंग के पास रविवार को प्रात: 4.30 बजे मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया. खाली मालगाड़ी टाटा वाशरी जा रही थी. इंजन में खराबी के चलते भोजूडीह-भागा रूट पर पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया. भौंरा से ही ट्रेनें लौट गयीं. इसकी सूचना मिलने पर भागा रेलवे स्टेशन पर खड़े यात्री परेशान हो उठे.
पूछताछ काउंटर पर भीड़ लग गयी. स्टेशन मास्टर शंभु कुमार ने बताया कि आद्रा से चल कर टाटा वाशरी जाने के क्रम में भौंरा क्रॉसिंग के पास डीजल इंजन फेल हो गया था. भागा से डीजल इंजन भेज कर फेल इंजन को टाटा वाशरी तक पहुंचाया गया. इसके बाद रूट पर ट्रेनों का आवागमन सामान्य हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










