आठ माह में 6834 लीटर अवैध शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : जिले में अवैध शराब का व्यवसाय थमने का नाम नहीं ले रहा है.हालांकि सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए पूरे राज्य में विगत अगस्त माह से खुद शराब बेचने का फैसला लिया है. जिले में सरकारी स्तर पर 45 शराब दुकानों को संचालित किया जा रहा है. इसके बाद भी अवैध शराब व्यवसाय […]

विज्ञापन
बोकारो : जिले में अवैध शराब का व्यवसाय थमने का नाम नहीं ले रहा है.हालांकि सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए पूरे राज्य में विगत अगस्त माह से खुद शराब बेचने का फैसला लिया है.
जिले में सरकारी स्तर पर 45 शराब दुकानों को संचालित किया जा रहा है. इसके बाद भी अवैध शराब व्यवसाय का धंधा फल फूल रहा है. इस बात का प्रमाण उत्पाद विभाग के गत 8 माह का आंकड़ा देखने से मिलता है.
आठ माह में दर्ज हुए 442 मामले : उत्पाद विभाग के आंकड़े के अनुसार गत 8 माह (अप्रैल से दिसंबर तक ) में अवैध शराब व्यवसाय के क्षेत्र में 442 मामले दर्ज किये गये. अवैध शराब व्यवसाय के ठिकानों पर छापेमारी कर उत्पाद विभाग ने 23 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
जिले में अवैध शराब के व्यवसाय में शामिल 54 लोग अभी भी फरार चल रहे हैं. अवैध शराब व्यवसाय के धंधा में शामिल 73 लोग ऐसे हैं, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पायी है. उनके खिलाफ अज्ञात अभियुक्त मानकर उत्पाद विभाग जांच कर रहा है.
प्रत्येक माह 55 मामले : प्रत्येक माह उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब व्यवसाय के लगभग 55 मामले दर्ज किये जा रहे हैं. लगातार गिरफ्तारी व अवैध शराब बरामद करने की कार्रवाई भी की जा रही है. बावजूद इसके अवैध शराब व्यवसाय को चोरी-छुपे अंजाम दिया जा रहा है. इधर उत्पाद विभाग के पास संसाधनों की कमी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola