एचआर क्वायल की उपलब्धता को सुचारु बनाने पर मंथन

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : बीएसएल के मिल्स एरिया में एचआर क्वायल की उपलब्धता को सुचारू बनाने से जुड़े पहलुओं पर मंथन के लिए शनिवार को एक विशेष कार्यशाला हुई. कार्मिक विभाग की पहल पर आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य) एसके सिंह ने किया. कार्यशाला में सीआरएम-1 एवं 2, सीआरएम-3, एचएसएम, एचआरसीएफ, पीपीसी व आरसीएल […]

विज्ञापन

बोकारो : बीएसएल के मिल्स एरिया में एचआर क्वायल की उपलब्धता को सुचारू बनाने से जुड़े पहलुओं पर मंथन के लिए शनिवार को एक विशेष कार्यशाला हुई. कार्मिक विभाग की पहल पर आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन अधिशासी निदेशक (संकार्य) एसके सिंह ने किया. कार्यशाला में सीआरएम-1 एवं 2, सीआरएम-3, एचएसएम, एचआरसीएफ, पीपीसी व आरसीएल विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष, वरीय अधिकारी व कार्मिक विभाग की टीम के सदस्य उपस्थित थे.

कार्यशाला के तहत प्रतिभागियों ने मिल्स एरिया में एचआर क्वायल की उपलब्धता से जुड़े प्रत्येक पहलु पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. अंतर-विभागीय समन्वय द्वारा इस कार्य में और बेहतरी के विकल्पों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया. समापन सत्र में प्रतिभागी विभागों द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया. प्रस्तावित कार्ययोजना पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola