शीघ्र पूर्ण करें पीएम आवास : सीएस

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने शनिवार को वीडियो संवाद कर पीएम आवास व एसबीएम के तहत शौचालय निर्माण की समीक्षा की. उन्होंने शौचालय निर्माण में तेजी लाने के लिए स्वयं सहायता समूह को जोड़ने का निर्देश दिया. कहा : पंचायत वार स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाये. इससे निर्माण में तेजी आयेगी व […]

विज्ञापन

बोकारो : मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने शनिवार को वीडियो संवाद कर पीएम आवास व एसबीएम के तहत शौचालय निर्माण की समीक्षा की. उन्होंने शौचालय निर्माण में तेजी लाने के लिए स्वयं सहायता समूह को जोड़ने का निर्देश दिया. कहा : पंचायत वार स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाये. इससे निर्माण में तेजी आयेगी व लक्ष्य निर्धारित समय में पूरा हो जायेगा. सीएस ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के पीएम आवासों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया. वहीं वित्तीय वर्ष 2017-18 के पीएम आवास के लाभुकों का रजिस्ट्रेशन, जिओ टैग व पहली किस्तों का भुगतान करने का निर्देश दिया. वीडियो संवाद में डीडीसी दिगेश्वर तिवारी, डीआरडीए निदेशक संदीप कुमार,पीएम आवास के परियोजना पदाधिकारी रूपेश तिवारी के अलावे सभी प्रखंड के बीडीओ मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola