वेदांतिक व आधुनिक शिक्षा का अनूठा समागम है चिन्मय विश्व विद्यापीठ : स्वामी अद्व्यानंद

Updated:
विज्ञापन

चिन्मय विद्यालय में चिन्मय विश्व विद्यापीठ पर चर्चा बोकारो : सेक्टर पांच स्थित चिन्मय विद्यालय में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर चिन्मय विश्व विद्यापीठ पर चर्चा की गयी. उद्घाटन विश्व विद्यापीठ के अध्यक्ष व न्यासी स्वामी अद्व्यानंद जी, चिन्मय ईश्वर गुरुकुल के निदेशक एनएम सुंदर, चिन्मय विद्यालय अध्यक्ष बी मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ […]

विज्ञापन

चिन्मय विद्यालय में चिन्मय विश्व विद्यापीठ पर चर्चा

बोकारो : सेक्टर पांच स्थित चिन्मय विद्यालय में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर चिन्मय विश्व विद्यापीठ पर चर्चा की गयी. उद्घाटन विश्व विद्यापीठ के अध्यक्ष व न्यासी स्वामी अद्व्यानंद जी, चिन्मय ईश्वर गुरुकुल के निदेशक एनएम सुंदर, चिन्मय विद्यालय अध्यक्ष बी मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ अशोक सिंह व उप प्राचार्य अशोक झा ने विधिवत मंत्रोचारण के साथ किया. स्वामी जी ने कहा : चिन्मय विश्व विद्यापीठ वेदांतिक व आधुनिक शिक्षा का अनूठा समागम है, जो भारत के लिए एक मिसाल होगा. आयोजन में चिन्मय विश्व विद्यापीठ पर विस्तार से चर्चा की गयी. स्वामी जी ने चिन्मय विश्व विद्यापीठ के पाठ्यक्रमों की जानकारी दी. उन्होंने भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं व खोज की जानकारी विस्तार से दी. भारत को विश्वगुरु कहा. बताया कि इतिहास भारत के ज्ञान-विज्ञान की उपलब्धियों से भरा पड़ा है.
श्री सुंदर ने बच्चों के सवालों का जवाब दिया. कहा : विश्वविद्यालय उत्थान के दौर में है. वर्ष 2016 में स्थापित विश्व विद्यालय में नवीनतम पाठ्यक्रमों को शामिल किया जा रहा है. इसमें बीए में (संस्कृत), बीबीए, बीकॉम, बीए में (दर्शनशास्त्र), पीजी (संस्कृत), आचार्य में (संस्कृत) व वेदांत, पीजी डिप्लोमा यूथ एमपाउरमेंट, हिन्दुस्तानी वोकल, हिन्दुस्तानी वांसुरी, तबला आदि शामिल हैं. मौके पर अरविंद प्रसाद, ओमकार प्रसाद सिन्हा, अमर कांत झा, डॉ एसएस महापात्रा, कैप्टन आरसी यादव, डॉ अश्विन कुमार सिंह, जोश थॉमस, एस डे, चिन्मय घोष, आर झा, एसपी सिंह, टीके घोष, विश्वजीत पात्रा, डॉ संजय सिन्हा, रंजीत भारती, मृत्युजंय सहाय, राघव झा, अमर प्रसाद, जैन विश्वास, सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola