आदेशपाल के निधन पर समाहरणालय में शोकसभा
बोकारो : प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, पिंड्राजोरा के आदेशपाल मनोरंजन मित्रा के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को डीसी राय महिमापत रे की अध्यक्षता में समाहरणालय में शोकसभा की गयी. डीसी ने शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सहयोग करने की बात […]
बोकारो : प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, पिंड्राजोरा के आदेशपाल मनोरंजन मित्रा के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को डीसी राय महिमापत रे की अध्यक्षता में समाहरणालय में शोकसभा की गयी. डीसी ने शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सहयोग करने की बात कही. उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. इसके बाद द्वितीय पाली में कार्यालय में अवकाश घोषित किया गया.
शोकसभा में डीडीसी दिगेश्वर तिवारी, डीइओ महिप कुमार सिंह, उप-निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार पांडेय, जिला शिक्षा अधीक्षक वीणा कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकाश कुमार हेंब्रम, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार, झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व समाहरणालय और शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










