झारखंड बंद के दौरान 50 कार्यकर्ता गिरफ्तार व रिहा

Updated:
विज्ञापन

पेटरवार : पूर्व घोषित झारखंड बंद कार्यक्रम के तहत आदिवासी सेंगेल अभियान व झारखंड दिशोम पार्टी द्वारा सोमवार को पेटरवार तेनुचौक पर टायर जला कर कुछ देर के लिए सड़क जाम किया गया. इस दौरान झारखंड सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की गयी. इसके पूर्व आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रदेश संयोजक देवनारायण मुर्मू के […]

विज्ञापन

पेटरवार : पूर्व घोषित झारखंड बंद कार्यक्रम के तहत आदिवासी सेंगेल अभियान व झारखंड दिशोम पार्टी द्वारा सोमवार को पेटरवार तेनुचौक पर टायर जला कर कुछ देर के लिए सड़क जाम किया गया. इस दौरान झारखंड सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की गयी. इसके पूर्व आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रदेश संयोजक देवनारायण मुर्मू के नेतृत्व में प्लस टू उच्च विद्यालय पेटरवार के मैदान से रैली निकाली गयी़

इस दौरान भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2017 वापस करने, धर्मानांतरण निषेध बिल वापस करने, सरना धर्मकोड लागू करने, गलत स्थानीय नीति रद्द करने आदि मांग की गयी. जाम के दौरान पेटरवार थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने देवनारायण मुर्मू सहित अन्य 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. थाना ले गये, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया.

मौके पर आदिवासी सेंगेल अभियान के जिला संयोजक गोपीनाथ मुर्मू, फेनी राम सोरेन, फ्रांसिस गुड़िया, सोना राम मुर्मू, हरिचंद्र मुर्मू, गणेश मुर्मू, शिवचरण मरांडी, सुरेश कुमार मरांडी, सिमोन मरांडी, साहेब राम टुडू, राजकुमार सोरेन, आशीष सोरेन, सुरेश सोरेन, मंगल सोरेन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola