सत्र 2017-19: बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिशन का चुनाव संपन्न, एके सिंह बने बोसा के अध्यक्ष
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो: सत्र 2017-19 के लिए बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (बोसा) का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया. एके सिंह बोसा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए. 668 वोट के साथ एके सिंह दूसरी बार बोसा के अध्यक्ष बने हैं. एके सिंह टीम के मनोज कुमार 645 वोट के साथ दूसरी बार महासचिव बने. वहीं स्वतंत्र प्रत्याशी राजेश […]
विज्ञापन
बोकारो: सत्र 2017-19 के लिए बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (बोसा) का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया. एके सिंह बोसा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए. 668 वोट के साथ एके सिंह दूसरी बार बोसा के अध्यक्ष बने हैं. एके सिंह टीम के मनोज कुमार 645 वोट के साथ दूसरी बार महासचिव बने. वहीं स्वतंत्र प्रत्याशी राजेश कुमार 515 मत के साथ कोषाध्यक्ष चुने गये हैं. सेक्टर चार एफ बोसा कार्यालय में रविवार की देर शाम चुनाव परिणाम घोषित होते ही एके सिंह एंड टीम में खुशी की लहर दौड़ पड़ी.
मुख्य चुनाव पदाधिकारी पीआर बालासुब्रमण्यम ने विधिवत रूप से चुनाव परिणाम की घोषणा की. साथ ही शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर अधिकारियों को बधाई दी. बताया कि 2038 अधिकारियों में से 1645 अधिकारियों ने अपने मत का प्रयोग किया. एके सिंह ने कहा : अधिकारियों की लंबित मांग को पूरा करना प्राथमिकता में शामिल होगा. अधिकारियों ने उनके प्रति जो विश्वास जताया है, उसे वह तन-मन-धन से पूरा करेंगे. मुख्य रूप से पे रिविजन, वेतन विसंगति, पेंशन शामिल है.
किसको कितना मिला वोट
एके सिंह एंड टीम
पद नाम प्राप्त मत
अध्यक्ष एके सिंह 668
महासचिव मनोज कुमार 645
कोषाध्यक्ष डॉ. जयनाथ 468
डॉ. पीके पांडे एंड टीम
अध्यक्ष डॉ. पीके पांडे 466
महासचिव लंबोदर उपाध्याय 598
कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद्र गगरई 343
एसके सिंह एंड टीम
अध्यक्ष एसके सिंह 511
महासचिव राजूल हलकर्णी 403
कोषाध्यक्ष कार्तिक प्रसाद रजक 303
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










