बोकारो से चंद्रपुरा वाया सेक्टर 9 चलेगी बस

Updated:
विज्ञापन

डीसी ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना बोकारो : डीसी राय महिमापत रे ने शुक्रवार को झारखंड सरकार द्वारा स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत ग्रामीण बस सेवा के एक बस को समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया . यह बस बोकारो से वाया सेक्टर- 9 होते हुए चन्द्रपुरा को जायेगी. इस […]

विज्ञापन

डीसी ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

बोकारो : डीसी राय महिमापत रे ने शुक्रवार को झारखंड सरकार द्वारा स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत ग्रामीण बस सेवा के एक बस को समाहरणालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया . यह बस बोकारो से वाया सेक्टर- 9 होते हुए चन्द्रपुरा को जायेगी. इस मौके पर डीसी ने कहा: गांव को शहर से जोड़ने के लिए सरकार के द्वारा स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत ग्रामीण बस सेवा की शुरुआत की गयी है. कहा : स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत कोई भी इच्छुक लाभुक ऋण के द्वारा बस लेकर जिला परिवहन विभाग बोकारो के द्वारा निर्धारित 24 नये मार्गों पर परिवहन का काम कर सकेगा.
बस को रवाना करते समय उपायुक्त श्री राय महिमापत रे के अलावा माननीय विधायक डुमरी जगरन्नाथ महतो, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकाश कुमार हेम्ब्रम, लाभुक संगीता ठाकुर, गोपाल ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे.
जल्द ही गोमिया व नावाडीह के लिए चलेंगी बसें : इस योजना के तहत चलाये गए बसों का परमीट शुल्क निःशुल्क होगा. जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग ने बताया कि पूर्व में ही जिला परिवहन विभाग द्वारा बोकारो के ग्रामीण क्षेत्रों में बसें चलाने के लिए 24 नये मार्गों की अधिसूचना जारी की गई थी, जिसके विरुद्ध कई आवेदन प्राप्त हुए है. उनके अनुसार जल्द ही गोमिया के सुदूर इलाकों सहित उपरघाट नावाडीह के ग्रामीण क्षेत्रों से ग्रामीण बस सेवा के तहत बसें चलायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola