बजट पूर्व संगोष्ठी में बोकारो चेंबर के प्रतिनिधि मंडल ने दिये कई सुझाव
चास : बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्रीज का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को चतरा में आयोजित बजट पूर्व संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लिया. मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर राज्य के आगामी बजट पर प्रतिनिधियों ने व्यापारहित में महत्वपुर्ण सुझाव दिये. श्री चौधरी ने कई बिंदुओं पर सरकार का […]
चास : बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्रीज का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को चतरा में आयोजित बजट पूर्व संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लिया. मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर राज्य के आगामी बजट पर प्रतिनिधियों ने व्यापारहित में महत्वपुर्ण सुझाव दिये. श्री चौधरी ने कई बिंदुओं पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया. कहा : झारखंड जैसे असीम संभावनाओं से भरे नवोदित राज्य का विकास तीव्र गति से तभी हो सकेगा जब यहां उद्योग, व्यवसाय व पर्यटन क्षेत्र में आधिकाधिक निवेश हो सकेगा. इससे राज्य की प्रमुख समस्या पलायन, उग्रवाद पर भी अंकुश लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










