शारीरिक विकास का सर्वोत्तम माध्यम है खेलकूद
बोकारो : सेक्टर वन स्थित संत जेवियर्स विद्यालय में गुरुवार को 48 वां वार्षिक खेलकूद दिवस पर मिनी स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य फादर साजू बास्टियन व आगत अतिथियों द्वारा मशाल जला कर किया गया. अतिथियों ने कहा : शरीर के विकास का सर्वोत्तम माध्यम खेल है. प्राइमरी कक्षा व मिडिल […]
बोकारो : सेक्टर वन स्थित संत जेवियर्स विद्यालय में गुरुवार को 48 वां वार्षिक खेलकूद दिवस पर मिनी स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य फादर साजू बास्टियन व आगत अतिथियों द्वारा मशाल जला कर किया गया. अतिथियों ने कहा : शरीर के विकास का सर्वोत्तम माध्यम खेल है. प्राइमरी कक्षा व मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों ने मास ड्रील का प्रदर्शन किया. हाइ स्कूल व प्लस टू के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया गया.
चार गुणा 100 मीटर एफ डिवीजन रिले में बालक व बालिका में लांरेटो हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. विजेता खिलाड़ियों व हाउस को प्राचार्य सहित अतिथियों ने मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर स्वागत किया. मौके पर शिक्षक, शिक्षिकाएं व विभिन्न कक्षा के दर्जनों विद्यार्थी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










