कोल इंडिया में बंद होगा लीव इनकैशमेंट
बेरमो: कोल इंडिया के कर्मी व अधिकारी अब लीव इनकैशमेंट की सुविधा से वंचित रहेंगे. प्रबंधन ने लीव इनकैशमेंट को बंद करने का मन बना लिया है. कोल इंडिया के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो सीआइएल की बोर्ड मीटिंग के बाद इस आशय की अधिसूचना जारी होने की संभावना है. हालांकि एसइसीएल सहित कोल […]
कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अधिकारी 90 फीसदी तक अपना लीव बेच देते हैं. वर्तमान में कोल इंडिया के अधिकारी साल में 60 दिनों का रेगुलर लीव इनकैशमेंट का लाभ लेते हैं. कर्मचारियों को साल में 16 दिन लीव इनकैशमेंट का लाभ मिलता है. भूमिगत खदान में काम करने वाले कर्मी को महीना में 15 दिनों के अटेंडेंस पर एक दिन का इएल (अर्न लीव यानी अर्जित छुट्टी) मिलता है. सरफेस में काम करनेवाले कर्मियों को महीने में 20 दिनों के अटेंडेंस पर एक दिन का इएल मिलता है. साल में एक मजदूर न्यूनतम 15 दिन का इएल इनकैश करा सकता है. सेवानिवृत्ति पर अधिकारियों को पहले 450 दिन या अनलिमिटेड लीव इनकैशमेंट का लाभ मिलता था. इसे कम कर 300 दिन कर दिया गया है. कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर 140 दिन व बैलेंस का भुगतान होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










