माहौल खराब करने वालों के खिलाफ मिल कर लड़ेंगे

Updated:
विज्ञापन

जैनामोड़: जरीडीह प्रखंड की बांधडीह दक्षिणी पंचायत में याद-ए-हसनैन कमेटी की ओर से मंगलवार को हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग भाईचारा व मैत्री संबंध बनाने को लेकर एकजुट हुए. कार्यक्रम में दौरान दोनों समुदायों के लोगों ने गांव में मस्जिद की आधारशिला रखी. सम्मेलन में […]

विज्ञापन
जैनामोड़: जरीडीह प्रखंड की बांधडीह दक्षिणी पंचायत में याद-ए-हसनैन कमेटी की ओर से मंगलवार को हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग भाईचारा व मैत्री संबंध बनाने को लेकर एकजुट हुए. कार्यक्रम में दौरान दोनों समुदायों के लोगों ने गांव में मस्जिद की आधारशिला रखी. सम्मेलन में बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों के अलावा अन्य जिलों और बिहार से भी दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए.

मौके पर समाजसेवी प्रकाश मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय है. अमन-चैन का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ मिल कर लड़ने की जरूरत है. उन्होंने मस्जिद निर्माण के लिए 1.21 लाख रुपया देने की घोषणा भी की. प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जरीडीह प्रखंड सांप्रदायिक एकता का प्रतिक रहा है. समाजसेवी अमरदीप महाराज ने कहा कि अनेकता में एकता भारत के लिए गर्व की बात है. शिक्षाविद् हिमांशु कुमार महतो ने कहा कि हिंदू और मुस्लिम एक ही वृक्ष के दो फूल हैं.

आशिक अंसारी ने सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सदियों से दोनों समुदाय के बीच मैत्री संबंध बरकरार है. इस संबंध को ओर सुदृढ़ करने की जरूरत है. उन्होंने मस्जिद निर्माण के लिए जमीन दान दी. मौके कौशल्या देवी, मुखिया हाकिम महतो, सदर सादिक अंसारी, नेपाल ठाकुर ,रामधारी साव, संतोष मंडल, मोहम्मद सादिक अंसारी, अनवर हुसैन, अली हुसैन, करीमुद्दीन अंसारी, अंबुज महतो, डॉ सिद्दीकी, संजीत दास, छोटू सिंह, विनोद कश्यप, टिका प्रसाद, श्यामल मंडल आदि मौजूद थे .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola