किसान मिट्टी की जांच जरूर कराएं : विधायक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुगदा/गोमिया: कृषि विभागकी ओर से में विश्व मृदा दिवस पर चंद्रपुरा प्रखंड कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में मंगलवार को कार्यशाला हुई. कार्यशाला का उद्घाटन बेरमो विधायक येागेश्वर महतो बाटुल ने किया. विधायक ने किसानों से कहा कि अपनी जमीन की मिट्टी की जांच जरूर कराएं . मृदा जांच के लिए यहां ऐटीक सेंटर में लैब […]
विज्ञापन
दुगदा/गोमिया: कृषि विभागकी ओर से में विश्व मृदा दिवस पर चंद्रपुरा प्रखंड कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में मंगलवार को कार्यशाला हुई. कार्यशाला का उद्घाटन बेरमो विधायक येागेश्वर महतो बाटुल ने किया. विधायक ने किसानों से कहा कि अपनी जमीन की मिट्टी की जांच जरूर कराएं . मृदा जांच के लिए यहां ऐटीक सेंटर में लैब उपलब्ध है. मिट्टी के प्रकार के अनुसार ही किसानों को खेती करनी चाहिए.
इससे उपज अपेक्षाकृत अधिक होगी. बीज एवं कृषि संयंत्र का वितरण किसान मित्रों के माध्यम से कराया जायेगा. प्रमुख अनिता गुप्ता, उपप्रमुख अनिल कुमार, जिप सदस्य नीतू सिंह, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ राकेश भूषण सिंह ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी. चंद्रपुरा ब्लॉक क्षेत्र के 215 किसानों के भूमि का मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किया गया. मौके पर एटीम तारकेश्वर महतो सर्जन महतो, कृषक मित्र विनोद मंडली, भरत लाल महतो, रूपलाल महतो, खीरोधर महतो डालोराम महतो फनीलाल साव ओमप्रकाश महतो आदि उपस्थित थे.
इधर, गोमिया प्रखंड के तकनीकी सूचना केंद्र में मंगलवार को विश्व मृदा दिवस मनाया गया. मौके पर प्रखंड प्रमुख गुलाब चंद हांसदा, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मोहन कुमार, प्रखंड तकनीकी पर्यवेक्षक राजन मिश्रा उपस्थित थे. प्रखंड तकनीकी पर्यवेक्षक श्री मिश्रा ने मृदा दिवस पर मिट्टी से जुड़ी कई तरह की जानकारी किसानों को दी. प्रशिक्षण लेने वालों के बीच प्रमुख ने प्रमाण पत्र का वितरण किया. मौके पर उत्तम सिन्हा, सहायक तकनीकी पर्यवेक्षक शंकर यादव, कृषि मित्र सुनिल पासवान, काशीनाथ महतो, भुनेश्वर हांसदा, नारायण गोप, गीता देवी, कामेश्वर महतो, रोहित महतो, सुफेन्द्र सोरेन, धनेश्वर करमाली, नरेश महतो, अयोध्या महतो, मेहीलाल गोप आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










