बोकारो : बेरमो में सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल की हत्या
बेरमो : बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार की आधी रात को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के के हेड कांस्टेबल की हत्या कर दी गयी. जिस वक्त घटना हुई, जवान ड्यूटी पर तैनात था. बताया जाता है कि आधी रात को करीब 12 बजे सीसीएल के कल्याणी स्थित तारमी […]
बेरमो : बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार की आधी रात को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के के हेड कांस्टेबल की हत्या कर दी गयी. जिस वक्त घटना हुई, जवान ड्यूटी पर तैनात था. बताया जाता है कि आधी रात को करीब 12 बजे सीसीएल के कल्याणी स्थित तारमी कांटा घर में यह घटना हुई. आरएस भट्टा के चोरों द्वारा जवान की हत्या किये जाने की आशंका जतायी जा रही है.
DANGER! झारखंड का 80 फीसदी भू-भाग कटाव के दायरे में, तीन जिलों में जारी नहीं हुआ एक भी सॉयल हेल्थ कार्ड
सूत्रों के मुताबिक, कल्याणी स्थित तारमी कांटा घर में सीआईएसएफ का जवान आरकेप्रसाद ड्यूटी पर तैनात था. इसी दौरान15-20चोर आये और उनसे उलझ गये. जवान ने इन्हें रोका, तो सबने मिलकर उस पर हमला कर दिया. चोरों के हमले में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में उसकी मृत्यु हो गयी.
सीआईएसएफ के कमांडेंट सुनील शर्मा ने अपने एक जवान के मारे जाने की पुष्टि की है. शव को बेरमो थाना क्षेत्र के सेंट्रल हॉस्पिटल ढोरी स्थित मोर्चरी में रखा गया है. बेरमो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










