ऑफिसर्स को विजन एंड रीजन दिखाने में पसीना बहा रहे हैं बोसा प्रत्याशी
बोकारो: न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, ठंड चरम पर. बावजूद इसके बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (बोसा) के सत्र 2017-19 के प्रत्याशी ऑफिसर्स को विजन एंड रीजन दिखाने में पसीना बहा रहे हैं. बोसा का चुनाव 10 दिसंबर को होगा. मतलब, अब चुनाव में एक सप्ताह से भी कम समय बच गया है. प्रत्याशियों के पास […]
इनमें एके सिंह एंड टीम, डॉ पीके पांडेय एंड टीम व एसके सिंह एंड टीम मुख्य रूप से शामिल है. सभी टीम अधिकारियों के अधिकार की बात कर रही है. बोकारो स्टील प्लांट के ऑफिसर्स माहौल में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है. कार्यालय से लेकर क्लब व चौक -चौराहे पर चुनाव की चर्चा हो रही है. बोसा चुनाव में एक अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी, एक महासचिव पद के लिए तीन प्रत्याशी व एक कोषाध्यक्ष पद के लिए 04 प्रत्याशी मैदान में है. जोनल प्रतिनिधि के लिए 56 प्रत्याशी मैदान में हैं. एके सिंह एंड टीम में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एके सिंह, महासचिव पद के उम्मीदवार मनोज कुमार व कोषाध्यक्ष के उम्मीदवार डॉ जयनाथ शामिल है. डॉ पीके पांडेय एंड टीम में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार डॉ पीके पांडेय, महासचिव पद के उम्मीदावार लंबोदर उपाध्याय व कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार कृष्ण चंद्र गगरई शामिल है. एसके सिंह एंड टीम में अध्यक्ष एसके सिंह, महासचिव पद के उम्मीदवार राजूल हलकर्णी व कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










