माकपा बेरमो लोकल कमेटी का नौवां सम्मेलन, बीडी प्रसाद ने कहा मौलिक भावनाओं पर हमला रोके सरकार
बोकारो थर्मल: माकपा बेरमो लोकल कमेटी का नौवां सम्मेलन रविवार को स्थानीय सीटू कार्यालय में हुआ. शुरुआत शहीद बेदी पर फूलमाला अर्पित कर और झंडोतोलन कर किया गया. सम्मेलन को संबोधित करते जिला सचिव बीडी प्रसाद ने कहा कि देश की मौलिक भावनाओं पर सरकार दक्षिणपंथी हमला कर रही है. इससे पूरे देश में भय […]
बोकारो थर्मल: माकपा बेरमो लोकल कमेटी का नौवां सम्मेलन रविवार को स्थानीय सीटू कार्यालय में हुआ. शुरुआत शहीद बेदी पर फूलमाला अर्पित कर और झंडोतोलन कर किया गया. सम्मेलन को संबोधित करते जिला सचिव बीडी प्रसाद ने कहा कि देश की मौलिक भावनाओं पर सरकार दक्षिणपंथी हमला कर रही है. इससे पूरे देश में भय का माहौल बन गया है.
राज्य में वाम जनतांत्रिक व सामाजिक संगठनों के जन संघर्षों को कुचलने का प्रयास हर मोर्चे पर हो रहा है. भागीरथ शर्मा ने कहा कि देशी-विदेशी पूंजीपतियों द्वारा जल, जंगल, जमीन व खनिज लूट लिये जाने का खतरा बना हुआ है.
सम्मेलन को राजू अंसारी, अख्तर अंसारी, मनोज पासवान, श्यामबिहारी सिंह, सुमित्रा देवी, कमलेश कुमार गुप्ता, कृष्णा देवी, मो़ एनुल, अरुप बनर्जी ने भी संबोधित किया. सम्मेलन की अध्यक्षता सुमित्रा देवी व मो़ एनुल ने किया. सचिव रिपोर्ट भी पेश किया गया. इस अवसर पर हीरालाल, रूपलाल कुमार, जीतन मांझी, हलीम अंसारी, शहादत अंसारी, तेनकारी देवी, ननकी देवी, रूपा देवी, रामकृष्ण प्रसाद, मंजू देवी, रमेश तुरी, सुरेश राम, वाल्मीकि, अकामन यादव, त्रिवेणी देवी, समीर सेन उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










