कल मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार से सम्मानित की जायेंगी मायापुर मुखिया सुधमनी

Updated:
विज्ञापन

पेटरवार. मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के तहत बोकारो जिले में पेटरवार प्रखंड की एक मात्र पंचायत मायापुर का चयन किया गया है़ इसके तहत 25 नवंबर को मायापुर पंचायत की मुखिया सुधमनी देवी को रांची के ध्रुवा स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री रघुवर दास सम्मानित करेंगे. पुरस्कार स्वरूप मुखिया को दो लाख रुपये दिये जायेंगे. […]

विज्ञापन
पेटरवार. मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के तहत बोकारो जिले में पेटरवार प्रखंड की एक मात्र पंचायत मायापुर का चयन किया गया है़ इसके तहत 25 नवंबर को मायापुर पंचायत की मुखिया सुधमनी देवी को रांची के ध्रुवा स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री रघुवर दास सम्मानित करेंगे. पुरस्कार स्वरूप मुखिया को दो लाख रुपये दिये जायेंगे.

गौरतलब है कि दो माह पूर्व रांची से आयी एक टीम के सदस्यों ने मायापुर पंचायत का निरीक्षण किया था़ इसमें पंचायत सचिवालय से ले कर विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का उदाहरण पंचायत ने प्रस्तुत किया. इसी उपलब्धि के बदले इस पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए चयनित किया गया था़.

प्रखंड प्रमुख सीमा देवी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष राधानाथ सोरेन, जिप सदस्य मंजू कुमारी जैन, सांसद प्रतिनिधि शांति लाल जैन, पेटरवार प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, जिला बीस सूत्री सदस्य सुधीर कुमार सिन्हा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष असीत कुमार बनर्जी, मुखिया संघ के अध्यक्ष फुलेश्वरी देवी, मुखिया पंकज कुमार सिन्हा, रानी कुमारी मुर्मू, गुलाब चंद मांझी, उषा प्रभात, सावित्री देवी, रेखा सिंह, दीपचंद यादव, शब्बीर अंसारी, कल्पना देवी, निशा देवी, अजय सिंह, करमी देवी, शीला देवी, सुमित्रा देवी, अनिता सोरेन आदि ने बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola