सुरही में रैफ व जिला पुलिस का फ्लैग मार्च
नावाडीह : बोकारो पुलिस कप्तान वाइएस रमेश के निर्देश पर बेरमो अंचल इंस्पेक्टर पीपी करकेट्टा के नेतृत्व में रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) व जिला पुलिस ने बुधवार को नावाडीह थाना क्षेत्र के सुरही गांव में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों से गांव में शांति बहाली की अपील की. पुलिस […]
नावाडीह : बोकारो पुलिस कप्तान वाइएस रमेश के निर्देश पर बेरमो अंचल इंस्पेक्टर पीपी करकेट्टा के नेतृत्व में रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) व जिला पुलिस ने बुधवार को नावाडीह थाना क्षेत्र के सुरही गांव में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों से गांव में शांति बहाली की अपील की.
पुलिस ने सुरही के मेलाटांड, मड़ैय टोला, ईदगाह मुहल्ला, सिंहपुरिया टोला, मस्जिद टोला, दलित टोला आदि गांवों में पैदल मार्च किया. इंस्पेक्टर ने कहा कि गांव में सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों को चिह्नित किया गया है. दोबारा रैफ को गांव आने की नौबत नहीं पड़े, इसका पूरा ख्याल रखें. उन्होंने कहा कि गांव में रास्ता को लेकर विवाद है.
दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद का निकारण कर मिल कर करें और गांव में शांति से रहें. मौके पर नावाडीह थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, नरेश गुप्ता, मारूफ अंसारी, हाजी बाबूजन अंसारी, गफ्फूर अंसारी, चुरामन साव, मुकेश साव, बलदेव साव, महावीर पंडित, बुधन तुरी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










