आउटसोर्सिंग के खिलाफ उत्पादन ठप करेगा संघ : राजेंद्र
बोकारो. सेक्टर नौ स्थित कार्यालय में क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (किम्स) की बैठक गुरुवार को हुई. अध्यक्षता महामंत्री सह एनजेसीएस सदस्य राजेंद्र सिंह ने की. कहा : मजदूर के हितों पर लगातार हमले हो रहे हैं. कारखाना में काम करने वाले मजदूरों के हितों की सुरक्षा हर हाल में की जायेगी. श्रम कानून में बदलाव […]
आउटसोर्सिंग व निजीकरण के खिलाफ संघ बोकारो इस्पात संयंत्र के धमन भट्ठी नंबर पांच में 18 नवंबर को उत्पादन ठप करेगा. देश के सभी ट्रेड यूनियन के लगभग 10 लाख मजदूरों ने तीन दिनों तक दिल्ली में महाधरना दिया. सरकार को बता दिया कि मजदूरों के हक से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
बीबी सिंह, आरके सिंह, विजय कुमार सिंह, रामलाल राम, अखिलेश कुमार सिंह, मो इरफान, एलबी साह, अनिल तिवारी, शंभु प्रसाद, रमेश राय, एससी कुंभकार, विपिन कुमार सिंह, उमाशंकर राय, शशि भूषण, अशोक सोरेन, बीसी महतो, मनोज ठाकुर, शैलेश कुमार सिंह, संतोष रजक, अमरजीत कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










