पोस्टमार्टम करवाकर सौंपा गया सूबेदार का शव
रांची/ बोकारो. दीपाटोली आर्मी कैंप में सूबेदार मेजर के रूप में पदस्थापित पुष्पेंद्र सिंह चौहान की हत्या को बोकारो के बालीडीह थाना में केस दर्ज कर लिया गया है. उनका शव बुधवार को बालीडीह थाना क्षेत्र के बोकारो रेलवे स्टेशन से रांची जाने वाली रेल लाइन के किनारे जंगल में एक पेड़ से लटका मिला […]
उनका शव बुधवार को बालीडीह थाना क्षेत्र के बोकारो रेलवे स्टेशन से रांची जाने वाली रेल लाइन के किनारे जंगल में एक पेड़ से लटका मिला था़ शव की पहचान के लिए रांची से सेना की इंटेलिजेंस टीम गुरुवार को बोकारो पहुंची थी़ आर्मी की टीम ने स्थानीय बालीडीह थाना के साथ मिल कर घटना स्थल व शव का मुआयना किया़ शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी़ इस कारण मौत के कारणों का पता लगाना मुश्किल था़ पुलिस ने साक्ष्य इकट्ठा करने की नियत से सीआइएसएफ की डॉग स्कवॉयड टीम को भी मंगाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को आर्मी के हवाले कर दिया है़ शव की पहचान घटना स्थल पर मिले बैग में रखे ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर की गयी है़ मामले में बालीडीह थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पायेगा कि मौत कैसे हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










