दूसरी तिमाही में सेल के शुद्ध विक्रय आय में 21 प्रतिशत की वृद्धि
बोकारो. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर 2017) के दौरान शुद्ध विक्रय आय में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. 2017-18 की दूसरी तिमाही में शुद्ध विक्रय आय 13,442 करोड़ रुपया दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 11,080 करोड […]
सेल का जोर अपनी उत्पाद सूची में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का हिस्सा बढ़ाने पर है, जिसका सकारात्मक असर सामने आना शुरू चुका है. सेल ने उच्च गुणवत्ता के उत्पादों जैसे कोल्ड रोल्ड व गेलवेनाइज्ड उत्पादों के विक्रय में 21 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 2017-18 की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर 2017) के दौरान घरेलू विक्रय में चार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. इसी के साथ कंपनी ने 2017-18 की पहली छमाही में रेलवे उत्पादों के भी विक्रय में 30 प्रतिशत की मात्रात्मक बढ़त हासिल की है.
नयी दिल्ली में गुरुवार को सेल निदेशक मंडल की बैठक हुई. बैठक में पहली छमाही की रिपोर्ट जारी की गयी. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले छह तिमाहियों से लगातार सकारात्मक इबीआइटीडीए यानि ब्याज, कर, मूल्य-ह्रास और ऋणमुक्त (बिना किसी विशेष खर्च को शामिल किये) दर्ज करते हुए सेल ने 2017-18 की पहली छमाही में 967 करोड़ रुपये की उच्चतम इबीआइटीडीए हासिल की है.
पिछले वर्ष की इसी अवधि के रुपया 192 करोड़ के इबीआइटीडीए के मुकाबले 400 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है. 2017-18 की दूसरी तिमाही में पूर्व मूल्य-ह्रास और विशिष्ट आइटम से 323 करोड़ रुपया का नकद लाभ प्राप्त किया है. 2017-18की दूसरी तिमाही में इबीआइटीडीए , 2016-17 की सकल इबीआइटीडीए से अधिक है. 2017-18 की दूसरी तिमाही में कंपनी की इबीआइटीडीए सकल विक्रय आय की 7.1 प्रतिशत रही, जो पिछले वर्ष की इसी अविध में 1.7 प्रतिशत थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










