बीजीएच में हंगामा करने वालों पर प्राथमिकी
बोकारो: बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती एक मरीज को लेकर हंगामा करने वाले कुछ लोगों के खिलाफ बीजीएच प्रबंधन ने गुरुवार को सेक्टर चार थाना में मामला दर्ज कराया है़ प्राथमिकी बीजीएच के चिकित्सक सेक्टर चार सी, आवास संख्या 2089 निवासी डाॅ बीके शर्मा के आवेदन पर दर्ज की गयी है़ मुकेश राय, धीरज झा, […]
डाॅ शर्मा के अनुसार, चास के आदर्श कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय बालक रौशन कुमार का बर्न यूनिट में इलाज चल रहा था़ रौशन के स्वास्थ्य में पूरी तरह से सुधार होने के बाद गत 30 अक्तूबर को डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से रिलिज कराने की सलाह परिजनों को दी.
इसी बात से रौशन के परिवार के एक सदस्य अस्पताल से बाहर चले गये और अपने साथ नामजद व अन्य अभियुक्तों को लेकर बीजीएच के बर्न यूनिट के समीप आ गये़ मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम से गाली-गलौज की गयी. अन्य मरीजों के इलाज में बाधा पहुंचायी गयी़ साइलेंट जोन में हंगामा कर दहशत का माहौल कायम किया़ श्री शर्मा ने अभियुक्तों के खिलाफ सरकारी काम-काज में बाधा पहुंचाने का भी आरोप लगाया है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










