ललपनिया: आदिवासियों का दो दिवसीय 17वां अंतरराष्ट्रीय धर्म महासम्मेलन आज से, लुगू धाम में जुटेंगे देश व विदेश के संताली
ललपनिया : ललपनिया स्थित प्रसिद्ध देव स्थल लुगूबुरु घंटाबाड़ी धर्मगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आदिवासियों का दो दिवसीय 17वां अंतरराष्ट्रीय महाधर्म सम्मेलन तीन व चार नवंबर को होगा. सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. महाधर्म सम्मेलन को लेकर आदिवासी धर्मगुरुओं, पथ प्रदर्शक, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मांझी हड़ाम, मांझी बाबा का आगमन शुरू […]
ललपनिया : ललपनिया स्थित प्रसिद्ध देव स्थल लुगूबुरु घंटाबाड़ी धर्मगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आदिवासियों का दो दिवसीय 17वां अंतरराष्ट्रीय महाधर्म सम्मेलन तीन व चार नवंबर को होगा. सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. महाधर्म सम्मेलन को लेकर आदिवासी धर्मगुरुओं, पथ प्रदर्शक, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मांझी हड़ाम, मांझी बाबा का आगमन शुरू हो गया है.
सम्मेलन देश-विदेश से आदिवासी जुटते हैं. आयोजन समिति के अध्यक्ष बबूली सोरेन एवं सचिव लोबिन मुर्मू ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल, भूटान, असम, बंगला देश से लगभग ढाई लाख आदिवासी जुटते हैं. श्रद्धालुओं के रहने, खाने की व्यवस्था की गयी है. स्वयं सेवकों की तैनाती की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










