157 करोड़ की जलापूर्ति योजना फेज-2 का काम जल्द होगा शुरू
चास : चास नगर निगम क्षेत्र में सभी घरों में पेयजल आपूर्ति के लिए शीघ्र ही चास जलापूर्ति योजना फेज-2 का कार्य शुरू किया जायेगा. इस पर 157 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. इस योजना के माध्यम से पूरे चास में 64 एमएलडी पानी आपूर्ति करने का लक्ष्य है. नगर निगम क्षेत्र के 30 किमी […]
छह जलमीनार का निर्माण कराया जायेगा. 100 किमी लंबी पाइप लाइन का विस्तार किया जायेगा. साथ ही सभी जगह वाटर मीटर लगाया जायेगा, जिससे पाइप लाइन में हुई समस्याओं का समाधान किया जायेगा. इस योजना में एस काडा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जायेगा. नगर प्रबंधक सब्बीर आलम ने बताया कि इस योजना का काम अमृत योजना के तहत जुडको के माध्यम से शुरू किया जायेगा. इसकी डीपीआर बन कर तैयार है. साथ ही फेज-2 जलापूर्ति योजना को कैबिनेट से भी मंजूरी मिल गयी है.
नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से शीघ्र ही इसका टेंडर निकाला जायेगा. गौरतलब हो कि फिलहाल चास में 24 एमएलडी पेयजल की आपूर्ति नगर निगम की ओर से की जा रही है. इसके कारण सभी वार्डों में पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं हो पायी है. साथ ही नये बने वार्ड क्षेत्रों में भी पाइप लाइन का विस्तार नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










