पेटरवार : मोटरसाइकिल के धक्के से दुकानदार गंभीर रूप से घायल
पेटरवार : बाजारटांड़ के पास शनिवार की शाम को करीब सात बजे हुई एक सड़क दुर्घटना में पेटरवार के ठाकुर टोला निवासी मुकुंद शर्मा (50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. वह मुख्य सड़क पार कर अपनी दुकान जा रहे थे कि तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल (जेएच 02 टी 1044) ने […]
पेटरवार : बाजारटांड़ के पास शनिवार की शाम को करीब सात बजे हुई एक सड़क दुर्घटना में पेटरवार के ठाकुर टोला निवासी मुकुंद शर्मा (50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. वह मुख्य सड़क पार कर अपनी दुकान जा रहे थे कि तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल (जेएच 02 टी 1044) ने उसे धक्का मार दिया. मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे,
जो पेटरवार के रुकाम से फुटबॉल मैच खेल कर उत्तासरा जा रहे थे. दुर्घटना में तीनों युवकों को भी हल्की चोट आयी है. सांसद प्रतिनिधि शांतिलाल जैन ने घायल श्री शर्मा को अपने वाहन से पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










