61 दिन में मात्र 15 दिन विवाह मुहूर्त !

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : क्या आप नवंबर-दिसंबर में शादी-विवाह का प्लान कर रहे हैं? यदि हां तो अलर्ट! कारण, अगले दो माह यानी नवंबर-दिसंबर के 61 दिन में मात्र 15 ही शादी-विवाह का मुहूर्त है. देवोत्थान एकादशी 31 अक्तूबर को है. शास्त्रों के अनुसार देवोत्थान एकादशी के बाद ही सभी तरह के शुभ कार्य शुरू होते हैं, […]

विज्ञापन

बोकारो : क्या आप नवंबर-दिसंबर में शादी-विवाह का प्लान कर रहे हैं? यदि हां तो अलर्ट! कारण, अगले दो माह यानी नवंबर-दिसंबर के 61 दिन में मात्र 15 ही शादी-विवाह का मुहूर्त है. देवोत्थान एकादशी 31 अक्तूबर को है. शास्त्रों के अनुसार देवोत्थान एकादशी के बाद ही सभी तरह के शुभ कार्य शुरू होते हैं, लेकिन इस बार भगवान के जागने के 18 दिन बाद ही कोई शुभ कार्य किया जा सकता है. इसका कारण ग्रहों का चाल है.

विष्णु के शयनकाल में शुभ कार्य नहीं : दरअसल देवशयनी एकादशी से देवोत्थान एकादशी तक यानी चार महीने भगवान विष्णु का शयनकाल है. फलत: इस दौरान कोई शुभ कार्य नहीं होता है. दरअसल, देवोत्थान एकादशी के दिन तुलसी विवाह के साथ ही सभी शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस बार मुहूर्त देरी से शुरू होने की वजह गुरु व शुक्र ग्रहों का अस्त रहना है. दोनों ग्रह विवाह के कारक ग्रह हैं. गुरु ग्रह का 10 नवंबर को दोबारा उदय होगा.
2018 में मकर संक्रांति के बाद मुहूर्त : सूर्य के 17 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश के बाद ही 19 नवंबर से शुरू होकर 12 दिसंबर तक वैवाहिक मुहूर्त रहेगा. दो माह (नवंबर-दिसंबर) में कुल 15 दिन ही शुभ मुहूर्त रहेंगे. इस साल नवंबर में 19, 22, 23, 24, 28, 29 व 30 नवंबर और दिसंबर में 3, 4, 10, 11 व 12 दिसंबर को विवाह मुहूर्त बन रहे हैं. इसके बाद वर्ष 2018 में मकर संक्रांति के बाद विवाह मुहूर्त हैं, जो मार्च में होलाष्टक प्रारंभ होने तक रहेगा.
नवंबर माह के खास मुहूर्त : 23 नवंबर को विवाह पंचमी है. इस दिन को विवाह के लिए अति शुभ माना गया है. इसी तरह 25 नवंबर को त्रिपुष्कर योग रहेगा, जबकि 28 और 30 नवंबर के मुहूर्त भी विशेष शुभ रहेंगे. दोनों दिन सूर्यास्त से शुरू होकर रात तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. अगर नवंबर-दिसंबर में शादी-विवाह का प्लान है तो आप स्टार्ट हो जायें. कारण, विवाह मुहूर्त कम होने के कारण क्लब, कार, फूल, कैटरिंग, बैंड आदि के लिए मारामारी होने वाली है.
31 अक्तूबर को देवोत्थान एकादशी के बाद भी शादी-विवाह का मुहूर्त नहीं
गुरु व शुक्र ग्रहों के अस्त होने के कारण 18 दिन बाद ही शुरू होगा शुभ कार्य
सूर्य के 17 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश के बाद ही 19 नवंबर से विवाह मुहूर्त
12 दिसंबर तक वैवाहिक मुहूर्त, 23, 25, 28 व 30 नवंबर को विशेष विवाह मुहूर्त
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola