बोकारो थर्मल के एथलीटों ने किया बेहतर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

बोकारो थर्मल. रांची के खेलगांव में 22 अक्तूबर से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बोकारो थर्मल डीवीसी जमा दो उवि तथा प्रतिभा खोज कोचिंग सेंटर के एथलीटों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए संस्थान का मान बढ़ाया. अंडर-14 के गोला फेंक व चक्का फेंक में जीत वर्मा द्वितीय स्थान पर रहे. वहीं अंडर-17 […]

विज्ञापन

बोकारो थर्मल. रांची के खेलगांव में 22 अक्तूबर से आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बोकारो थर्मल डीवीसी जमा दो उवि तथा प्रतिभा खोज कोचिंग सेंटर के एथलीटों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए संस्थान का मान बढ़ाया.

अंडर-14 के गोला फेंक व चक्का फेंक में जीत वर्मा द्वितीय स्थान पर रहे. वहीं अंडर-17 के ऊंची कूद में पवन कुमार प्रथम, हैमर थ्रो में श्रुति कुमारी तृतीय, अंडर-19 के पैदल चाल व 15 सौ मीटर दौड़ में करुणा कुमारी द्वितीय, ट्रिपल जंप में रामकुमार द्वितीय स्थान पर रहे. कोच शिबू प्रजापति ने पदक जीतने पर सभी एथलीटों को बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola