कल दोपहर दो बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चास: छठ को लेकर चास-बोकारो की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 26 से 27 अक्तूबर तक शहर की सभी महत्वपूर्ण सड़कों पर चलने वाले रूट में परिवर्तन किया गया है. ट्रैफिक विभाग की ओर से जारी रूट चार्ट के अनुसार संध्या अर्घ्य […]
विज्ञापन
चास: छठ को लेकर चास-बोकारो की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 26 से 27 अक्तूबर तक शहर की सभी महत्वपूर्ण सड़कों पर चलने वाले रूट में परिवर्तन किया गया है. ट्रैफिक विभाग की ओर से जारी रूट चार्ट के अनुसार संध्या अर्घ्य के दिन 26 को दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे तक व 27 सुबह के अर्घ्य में सुबह दो बजे से आठ बजे तक चास व बोकारो में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा.
साथ ही चास में धर्मशाला से गरगा पुल तक सड़क का एक लेन छठ व्रतियों व एक लेन दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए परिचालन किया जायेगा. वहीं एनएचएआइ स्थित सोलागीडीह तालाब में छठ पर्व के दौरान भीड़ की स्थिति को देखते हुए दोनों ही दिन धनबाद से चास आने वाले वाहनों को चीराचास होते हुए जाने का निर्देश जारी किया गया है. उसी तरह जोधाडीह मोड़ से धनबाद जाने वाले वाहन चीराचास या सेक्टर 11 होते हुए धनबाद जायेंगे. यह निर्देश ट्रैफिक डीएसपी सुनील कुमार रजवार व एसडीएम सतीश चंद्रा ने संयुक्त रूप से जारी किया है.
पर्व में सक्रिय रहेगी ट्रैफिक पुलिस : ट्रैफिक डीएसपी श्री रजवार ने बताया कि छठ पर्व के दौरान ट्रैफिक पुलिस घोषित रूट चार्ट को अनुपालन कराने के लिए सक्रिय रहेंगे. पर्व के दौरान छठ व्रतियों को घाटों तक आसानी से आने-जाने के लिये भारी वाहनों को शहर में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है. सभी चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस मुस्तैदी से कार्य करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










