बीटीपीएस व सीटीपीएस गेट पर इंप्लाइज फोरम ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

चंद्रपुरा/बोकारो थर्मल : मजदूर विरोधी नीतियों, वेतन पुनरीक्षण के एरियर व एक्सग्रेसिया का भुगतान करने, मेडिकल व बिजली के नाम पर बेसिक से राशि काटने के खिलाफ मंगलवार को इंप्लायज फोरम ने डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया. मौके पर फोरम के सुभाष दुबे ने कहा कि प्रबंधन की मजदूर […]

विज्ञापन

चंद्रपुरा/बोकारो थर्मल : मजदूर विरोधी नीतियों, वेतन पुनरीक्षण के एरियर व एक्सग्रेसिया का भुगतान करने, मेडिकल व बिजली के नाम पर बेसिक से राशि काटने के खिलाफ मंगलवार को इंप्लायज फोरम ने डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया. मौके पर फोरम के सुभाष दुबे ने कहा कि प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण मजदूरों के अधिकारों का हनन हो रहा है़.

डीवीसी को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है़ पहली बार एक्सग्रेसिया का भुगतान आर्थिक संकट का बहाना कर नहीं किया गया जबकि अन्य पब्लिक सेक्टरों में खराब आर्थिक स्थिति के बावजूद एक्सग्रेसिया का भुगतान किया गया. कमलेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रबंधन को न तो कर्मियों से प्रेम है और न ही यूनियनों से कोई डर. यही कारण मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है़.

वेतन पुनरीक्षण के एरियर भुगतान में आनाकानी की जा रही है़ उन्होंने कहा कि सभी यूनियनों ने प्रबंधन के खिलाफ लड़ाई लड़ने का फैसला किया है़ मणि गोप ने कहा कि प्रबंधन की नीतियों के कारण ही मामले का समाधान नहीं हो रहा है. प्रदर्शन में कुलदीप सिंह, डीआर दास, अनिल प्रसाद, लालमोहन पांडेय, दीपक चटर्जी, संजय सेन, कलविंदर सिंह, मनोज वर्मा, अनिमेष गिरि आदि शामिल थे. बाद में प्रबंधन को एक स्मार पत्र सौंपा गया.

इधर, बीटीपीएस गेट पर डीवीसी इंप्लाइज फोरम ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद कार्यकारी निदेशक एचआर के नाम पर स्थानीय उपनिदेशक एचआर सुनील कुमार को मांग पत्र सौंपा. इस दौरान सभा में फोरम के सचिव डीके पांडेय ने कहा कि डीवीसी की वर्तमान स्थिति के लिए उच्च स्तरीय प्रबंधन दोषी है. कुछ यूनियनें प्रबंधन के साथ मिल कर कंपनी के कर्मियों का दोहन कर रही है. सभा को टीचर्स एसोसिएशन के महासचिव सुनील प्रसाद, मो फरीद, फोरम के शाखा अध्यक्ष जानकी महतो, आरएस पांडेय ने संबोधित किया. प्रदर्शन में संजय कुमार, अनिल कुमार, राम नारायण राय, पीके समादार, देवनील कर्ण, सुनील कुमार, स्टीफन जी राजन, अयूब रब्बानी, एमके चौधरी, सत्यजीत राय, जी मोइद, स्वपन राय, उमाकांत आजाद, बीएन जाना, शिवमोहन गुप्ता, खेदन राम, एके सिन्हा, एसके तिवारी आदि शामिल थे. इधर, डीवीसी बेरमो माइंस में फोरम के सचिव सुनील कुमार ने खान अधीक्षक एके ठाकुर को ज्ञापन सौंपा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola