चास जीजीपीएस के छात्रों ने विज्ञान में दिखाया हुनर

Updated:
विज्ञापन

चास. जीजीपीएस चास में विज्ञान, कला सह सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार को किया गया. इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनी लगाया. जीव विज्ञान पर लाइफ प्रोसेस, हाइड्रोलिक एनर्जी, एकाग्रता संबंधी अन्य विषयों पर परियोजना कार्य बनाया. टूरिज्म डिपार्टमेंट द्वारा परियोजना संरक्षण, सामाजिक अध्ययन के अंतर्गत प्राचीन भारत के अस्त्र-शस्त्र को दर्शाया गया. […]

विज्ञापन
चास. जीजीपीएस चास में विज्ञान, कला सह सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार को किया गया. इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनी लगाया. जीव विज्ञान पर लाइफ प्रोसेस, हाइड्रोलिक एनर्जी, एकाग्रता संबंधी अन्य विषयों पर परियोजना कार्य बनाया. टूरिज्म डिपार्टमेंट द्वारा परियोजना संरक्षण, सामाजिक अध्ययन के अंतर्गत प्राचीन भारत के अस्त्र-शस्त्र को दर्शाया गया. मुख्य अतिथि जीजीइएस को-आॅडिनेटर सुरेंद्र पाल सिंह ने बच्चों की रचनात्मक व सृजनात्मक परियोजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों के विचारों की उत्पत्ति एवं तरक्की इन्हीं परियोजनाओं के माध्यम से संभव है.

उन्होंने सभी छात्रों के मॉडलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चें में गुण होते है. जरूरत है तो केवल बस उसे निखारने की. ऋतिक का सूर्य मंदिर, आयुश कुमार का मानचित्र, हरप्रीत का स्मार्ट सिटी, सुब्रत गोप का चिड़ियाघर, सोमनाथ झा का सिंचाई व्यवस्था प्रथम स्थान पर रहा.

विज्ञान के 65 परियोजनाओं में पूजा कुमारी का ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट प्रथम, अभिमन्यु कुमार का वाटर टीटमेंट प्लांट द्वितीय एवं अनंता गुप्ता का प्रदर्शन तीसरे स्थान पर रहा. सामाजिक अध्ययन में सीनियर ग्रुप में इतिहास विषय पर प्रिया परेरा का मौलिक अधिकार, अभिजीत, अनुज, सावी कुमारी की प्रस्तुति भी बेहतर रहा. जूनियर ग्रुप में साल्वी, ऋशिराज व अंशिक पांडेय का परियोजना चयनित किया गया. भूगोल विषय में सीनियर ग्रुप में आलोक, प्रतीक व ग्रुप साक्षी एवं ग्रुप प्रतीक की टोली का बेहतर प्रदर्शन रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola