तीनों यूनियनों ने प्रबंधन के हित में किया वेज एग्रीमेंट : ददई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेरमो. इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने कहा कि इतना खराब वेज एग्रीमेंट कभी नहीं हुआ था. वेज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने वाले एटक, सीटू और बीएमएस के नेताओं ने कोयला मजदूरों के हित में नहीं प्रबंधन के हित में समझौता किया है. बुधवार को प्रभात खबर से […]
विज्ञापन
बेरमो. इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने कहा कि इतना खराब वेज एग्रीमेंट कभी नहीं हुआ था. वेज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने वाले एटक, सीटू और बीएमएस के नेताओं ने कोयला मजदूरों के हित में नहीं प्रबंधन के हित में समझौता किया है. बुधवार को प्रभात खबर से फोन पर हुई बातचीत में श्री दुबे ने कहा कि पहले सालाना बोनस कम कराया और अब वेज एग्रीमेंट से कई अहम मुद्दों को गायब करा दिया. आश्रितों के नियोजन, संडे ड्यूटी और संडे ड्यूटी में डबल वेज आदि के बारे में स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है.
आश्रितों के नियोजन के लिए एक सब कमेटी का गठन कर दिया गया है, जो 31 मार्च तक अंतिम निर्णय देगी. इसके बाद तीनों यूनियनों के नेता क्या करेंगे. आश्रितों को नियोजन दिये जाने का प्रावधान हर हाल में यथावत रखने की जरूरत है. श्री दुबे ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण कोल सेक्टर की स्थिति काफी खराब है. माइंसों को बंद किया जा रहा है. वीआरएस स्कीम लाने की बात की जा रही है. जब तक जेबीसीसीआइ में इंटक शामिल नहीं होगी, कोयला मजदूरों का कल्याण संभव नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










